25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Kullu

कुल्लू में लारजी स्थित पिन पर्वती नदी में डूबे दो छात्र, नहाने उतरे थे दोनों; तलाश जारी

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के लारजी स्थित पिन पर्वती नदी में दो आईटीआई छात्र डूब गए हैं। वीरवार दोपहर बाद दोनों छात्र नहाने के लिए नदी में उतरे थे, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है। सूचना मिलते ही सेंज पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आसपास के लोग भी युवकों की तलाश में जुटे हुए हैं।

नदी के एक कोने में पानी अधिक होने के कारण तलाश के लिए गोताखोर बुलाए गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों विद्यार्थी आईटीआई थलौट में अध्ययनरत हैं और लारजी में बिजली की ट्रेनिंग के लिए आए थे।

इस दौरान वे नहाने के लिए नदी में उतर गए थे। स्थानीय लारजी पंचायत के प्रधान गुड्डू राम ने बताया कि दोनों विद्यार्थियों की तलाश जारी है। डीएसपी बंजार शेर सिंह ठाकुर ने भी पुष्टि की कि लापता विद्यार्थियों की तलाश का काम चल रहा है।

Related posts

Accident: लग घाटी में नदी में गिरी कार, 1 युवक की मौत, 3 घायल

Admin

युवक के हाथ में फटा मोबाइल चार्जर का पावर बैंक, गंभीर हालत में IGMC रेफर

Admin

सीसे स्कूल रैला में वार्षिकोत्सव का आयोजन; कल्पना चावला बैस्ट हॉउस, प्रताप को मिला बैस्ट स्टूडेंट का ख़िताब।

Admin

Leave a Comment