23.6 C
Baijnath
August 16, 2026
Baijnath

बैजनाथ के पंडोल रोड पर चोरों का धावा: लाखों के गहने-नकदी ले उड़े, पुलिस जांच में जुटी

बैजनाथ 25 मार्च 2025

बैजनाथ में पंडोल रोड पर स्थित एक घर में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना में लाखों रुपये के सोने के गहने और नकदी चोरी हो गए। घर के मालिक अपने परिवार के साथ 10 दिन पहले प्रदेश से बाहर गए थे और अपने पड़ोसी को पालतू कुत्ते की देखभाल के लिए कहा था। सोमवार सुबह जब पड़ोसी कुत्ते को खाना देने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि घर का मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और एक दरवाजा आधा खुला था। इसके बाद उन्होंने घर मालिक और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि चोरों ने चोरी से पहले घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया था, ताकि उनकी पहचान न हो सके।

डीएसपी अनिल शर्मा और थाना प्रभारी मुनीश की अगुवाई में पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शक के आधार पर दो-तीन लोगों को थाने में पूछताछ के लिए बुलाया है। थाना प्रभारी मुनीश ने बताया कि चोरी हुए सामान का सटीक विवरण घर मालिक के लौटने के बाद ही मिल सकेगा। डीएसपी अनिल शर्मा ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही इसे सुलझा लिया जाएगा।

Related posts

नशे पर अंकुश के लिये समाज की सजग भागीदारी जरूरी : निपुण जिंदल

Admin

भव्य शोभा यात्रा और झंडा रस्म के साथ बैजनाथ शिवरात्रि महोत्सव का आगाज

Admin

किशोरी लाल ने भुलाणा में जनसंवाद कर सुनी समस्याएं बोले…जन-जन तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभकिशोरी लाल ने भुलाणा में जनसंवाद कर सुनी समस्याएं

Admin

Leave a Comment