25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Baijnath

Baijnath News: नगर परिषद उस्तेहड़ की सुनीता देवी ने यूजीसी नेट-जेआरएफ व पीएचडी प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

बैजनाथ 09 जुलाई 2026 (वीर खड़का)

नगर परिषद बैजनाथ के उस्तेहड़ निवासी सुनीता देवी, पत्नी अतुल चौहान, ने यूजीसी नेट-जेआरएफ (दिसंबर 2025) परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला की पीएचडी प्रवेश परीक्षा भी सफलतापूर्वक पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

सुनीता देवी ने कक्षा पहली से लेकर स्नातकोत्तर (एमकॉम) तक की पूरी शिक्षा सरकारी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से प्राप्त की। उनके पिता एक कार चालक हैं, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी बेटी की शिक्षा और सपनों को पूरा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

एमकॉम के बाद उन्होंने बैजनाथ स्थित गोयल बुक डिपो में अकाउंटेंट के रूप में कार्य किया। जनवरी 2019 में विवाह के उपरांत उनके ससुर पृथ्वी चंद ने उन्हें आगे पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया और स्वयं उनका बीएड में प्रवेश करवाया। उनकी सकारात्मक सोच और प्रोत्साहन ने सुनीता देवी को अपने शैक्षणिक लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का हौसला दिया।

बीएड पूर्ण करने के बाद वर्ष 2023 से उन्होंने यूजीसी नेट की तैयारी शुरू की और दिसंबर 2025 में जेआरएफ सहित परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अब हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पीएचडी में प्रवेश प्राप्त किया है।

एमकॉम और पीएचडी के बीच लगभग आठ वर्षों के अंतराल में नौकरी, विवाह और पारिवारिक जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए यह उपलब्धि हासिल करना उनके दृढ़ संकल्प, मेहनत और आत्मविश्वास का उत्कृष्ट उदाहरण है।

सुनीता देवी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, पति तथा सास-ससुर के सहयोग और आशीर्वाद को दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Related posts

बिनवा पुल से बैजनाथ-जयसिंहपुर की दूरी 30 किमी घटी, वाहनों की आवाजाही शुरू

Admin

Baijnath Paprola News: उखाड़ी गई सड़कों की पहले मरम्मत करें, फिर करें नई खुदाई : विधायक किशोरी लाल

Admin

साइबर क्राइम पर जागरूक किए विद्यार्थी

Admin

Leave a Comment