25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Baijnath

बैजनाथ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अनैतिक व्यापार के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दो महिलाएं गिरफ्तार, दो पीड़ित मुक्त

बैजनाथ: कल देर रात बैजनाथ पुलिस टीम ने अलहिलाल (अवैरी) क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 के तहत एक मुकदमा दर्ज किया है। इस ऑपरेशन में दो आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया, जो इस अपराध में संलिप्त पाई गईं। जांच से पता चला कि यह गिरोह संगठित रूप से महिलाओं के शोषण के गैरकानूनी धंधे को चला रहा था।

पुलिस ने इस कार्रवाई में दो पीड़ित महिलाओं को भी सफलतापूर्वक मुक्त कराया, जिन्हें इस दलदल से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। ऑपरेशन के दौरान 2,22,080 रुपये नकद भी बरामद किए गए, जो इस अवैध गतिविधि से कमाया गया मुनाफा माना जा रहा है।

यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्यप्रणाली का प्रमाण है। साथ ही, यह समाज में फैले इस जघन्य अपराध के खिलाफ कड़ा संदेश देती है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच अभी जारी है और अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की तलाश की जा रही है ताकि इस नेटवर्क को पूरी तरह से नेस्तनाबूद किया जा सके।

पुलिस ने बीती रात कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की थी। जानकारी के मुताबिक, बैजनाथ और पालमपुर के बीच कुछ होटल, गेस्ट हाउस और होम स्टे भी पुलिस के रडार पर हैं, जहां होटलों की आड़ में अवैध धंधों को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

मुख्यमंत्री सड़क रखरखाव योजना के तहत 200 करोड़ होंगे खर्च: किशोरी लाल

Admin

नवोदय स्कूल पपरोला में आयोजित कार्यक्रम पर भाजपा ने उठाए सवाल, प्रेमी बोले संवैधानिक दायरा न भूलें।

Admin

नर सेवा , नारायण सेवा ही डॉ. मोनिका के लिए जीवन का आदर्श ।

Admin

Leave a Comment