22.5 C
Baijnath
September 10, 2026
Baijnath

वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट कहकर सीवरेज प्लांट बनाने के मामले में धानग पंचायत तथा गदियाणा पंचायत के लोग भड़के।

वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट कहकर सीवरेज प्लांट बनाने के मामले में धानग पंचायत तथा गदियाणा पंचायत के बसीदें भड़क गए हैं । इन लोगों का कहना है कि उन्हें इस मामले में गुमराह में रखकर यहां पर सीबरेज प्लांट बनाया जा रहा है यह उन्हें कतई मजबूर नहीं है इस संबंध में आज महिलाओं ने विरोध जता कर यहां पर धरना प्रदर्शन किया तथा जल शक्ति विभाग के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की इन लोगों का यह भी कहना था कि यहां निर्माण कार्य के पंचायत के नाम पर अवैध खनन भी किया जा रहा है ।धानग पंचायत के प्रधान रोहित कपूर का कहना है इस मामले में ग्रामीणों को बिल्कुल भी विश्वास में नहीं लिया गया है जब यहां पर सीबरेज प्लांट बनाए जाना था तो पहले ग्रामीण को विश्वास में लिया जाता तथा ग्रामीणों को उक्त स्थान का दौरा करवाया जाता उन्होंने यह भी कहा यहां पर बैजनाथ पपरोला नगर पंचायत के लोगों का मल फेंका जाएगा तो फिर यह प्लांट धानग तथा गदियाणा पंचायत में क्यों बनाया जा रहा है उन्होंने यह भी कहा कि जब आम आदमी ने किसी छोटी सी भूमि की भी मजूरी लेनी होती है तो कई तरह की औपचारिकताएं का दिखावा करके मामले को कई दिनों तक लटकाया जाता है परंतु यहां पर तो बिना किसी औपचारिकता के ही यह सब कर दिया। उधर बैजनाथ जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता राहुल धीमान का कहना है कि उन्होंने गदियाणा पंचायत की प्रधान भावना कुमारी से इस संबंध में विधिबत परमिशन ली है तथा एफ आर ए मिलने के बाद ही यहां पर काम आरंभ किया गया है तथा यहां पर जो भी निर्माण कार्य के लिए सामग्री इस्तेमाल हो रही है वह बाहर से आ रही है बढ़िया किस्म की आ रही है यहां पर किसी भी प्रकार का खनन नहीं किया जा रहा है इस मामले में एम फार्म संबंधित ठेकेदार द्वारा लगाए गए हैं और बह भी व्यक्तिगत रूप में इस कार्य को देखने जाते रहते हैं जहां तक बिजली का संबंध है तो यह उनके विभाग के मीटर द्वारा ही दी गई है जिसका ठेकेदार बाद में भुगतान कर देगा । राहुल धीमान यह भी कहा की प्रदेश में हर जगह सीबरेज प्लांट बनाए जा रहे हैं तथा आजकल लिए समय की मांग भी है इसलिए इस चीज का विरोध करना जरा भी उचित नहीं है

Related posts

Baijnath News: नगर परिषद उस्तेहड़ की सुनीता देवी ने यूजीसी नेट-जेआरएफ व पीएचडी प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

Admin

नगर निगम शिमला चुनावों में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी

Admin

बैजनाथ-सुजानपुर, जंडपुर, त्रेहल, नागटा रूट पर बस सेवा शुरु ।

Admin

Leave a Comment