April 14, 2026
Baijnath

नरेंद्र मोदी को सत्ता सीन करने के लिए कांगड़ा चंबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज को जिताना आवश्यक है-विपिन परमार

केंद्र में फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता सीन करने के लिए कांगड़ा चंबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज को जिताना आवश्यक है, उक्त शब्द भाजपा के कांगड़ा चंबा लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी विपिन परमार ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बाबा ज्ञान दास मंदिर परिसर पपरोला में कहे।उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दो वर्षों के कार्यकाल में पूरे भारतवर्ष में अभूतपूर्व विकास कार्य करवाए हैं ।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारतवर्ष का पूरे विश्व में डंका बजा है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने कहा कि यदि आज हम पिछले 10 वर्षों की तुलना कांग्रेस के अब तक के कार्यकाल से करें तो आज पूरे प्रदेश में फोरलेन का जाल बिछा हुआ है। कांगड़ा क्षेत्र में द्रुत गति से फोरलेन निर्माण के कार्य चला हुआ है,लेकिन कांग्रेस के विकास कार्य नगण्य साबित हुए हैं। लेकिन जब आप लोग कांगड़ा चंबा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज को जिताकर सांसद बना कर भेजेंगे तो विकास कार्यों में और बढ़ोतरी होगी, इसलिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में मतदान करें। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा कि बैजनाथ व पपरोला क्षेत्र उनकी कर्मभूमि रही है क्योंकि उन्होंने आयुर्वैदिक महाविद्यालय पपरोला में छात्र के रूप में 6 बरस गुजारे हैं, इसलिए व्यक्तिगत रूप से स्थानीय लोगों को वह भली भांति जानते हैं। उन्होंने कहा कि वह भाजपा हाई कमान के ऋणी है जिन्होंने एक साधारण कार्यकर्ता को भारतीय जनता पार्टी की टिकट थमा दी,जो कि केवल भाजपा जैसे संगठन में ही संभव है। डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा कि भाजपा द्वारा उन्हें प्रत्याशी घोषित करने के बाद अब उनका परिवार बढ़ गया है तथा अब वह भाजपा परिवार की ओर तथा केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत की ओर ध्यान देंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक मुल्ख राज प्रेमी, कांगड़ा चंबा लोकसभा क्षेत्र के संयोजक चंद्र भूषण नाग ,जिला भाजपा अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा,जिला भाजपा प्रभारी पंकज जमवाल, जिला भाजपा प्रवक्ता संजय सोनी,मंडल भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र राणा,पूर्व मंडल अध्यक्ष कर्ण जमवाल,भीखम कपूर,महामंत्री अजय जमवाल, सरवन भारद्वाज,पपरोला शहरी भाजपा अध्यक्ष धीरज नंदा,पवन कोंडल,प्रीतम चौधरी,प्रदीप विक्की, मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष राम तिलक,मंडल भाजपा पालमपुर किसान मोर्चा अध्यक्ष डी आर ठाकुर व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

Related posts

राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस के लिए बैजनाथ तैयार, किशोरी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Admin

बीड़ बिलिंग जल्द ही पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड की करेगा मेजबानी: बाली

Admin

Baijnath News: बैजनाथ में भीषण सड़क हादसा: कार 1200 फुट गहरी खाई में गिरी, 4 दोस्तों की मौत

Admin

Leave a Comment