23.8 C
Baijnath
August 17, 2026
Baijnath

शिक्षा के मंदिर में मिला शराब का जखीरा

शिक्षा के मंदिर में मिला शराब का जखीरा

करीब 14 लाख रूपए मूल्य की शराब पकड़ी
बंद पड़े स्कूल भवन में रखी गई थी अवैध खेप

जिला में करीब 12 साल से बंद पड़े एक शिक्षा के मंदिर में अवैध शराब का जखीरा पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस थाना बैजनाथ की पुलिस टीम ने कारवाई को अंजाम दिया। इस मामले में पकड़ी गई 230 पेटी शराब की कीमत 1391000 लाख रूपए है तथा इस मामले में मंडी जिला के संधोल के वैरी निवासी 48 वर्षीय अजय कुमार पुत्र अमर चन्द को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी कि चौबीन के पास स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल ग्वाल के बंद पड़े भवन में शराब की बड़ी खेप पड़ी है। इसके बाद पुलिस थाना बैजनाथ के प्रभारी एसएचओ भूपेंद्र सिंह की अगुवाई में एएसआई सुनील कुमार, एचएचसी मलकियत सिंह तथा कांस्टेबल होशियार सिंह मौके पर पहुंचे तथा पूछताछ करने के दौरान आरोपी इस अवैध शराब की बड़ी खेप का कोई परमिट या लाइसेंस पेश नहीं कर पाया ओर न ही कोई संतोषजनक जवाव दे सका। कमरे में रखी गई शराब की खेप की जब गिनती की गई तो अंग्रेजी शराब की 225 पेटियां, देशी शराब की 5 पेटियों में कुल 2069 लीटर शराब बरामद की गई। इस मामले में विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 2664 बोतलें, 60 बोतल देशी शराब, अंग्रेजी के 48 अधिये तथा 48 पाईये बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बरामद शराब की कीमत करीब 15 लाख रूपए बताई जा रही है। उधर मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी वीर बहादुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाई की जा रही है।

Related posts

मण्डी ट्रैफिक पुलिस पर खूब बरसे :- एन. के. पंड़ित

Admin

कठिन परिश्रम तथा अनुशासन को जीवन का अंग बनाएं छात्र : किशोरी लाल

Admin

Baijnath News:ग्राम पंचायत धरेड़ के गौरव खनौरिया ने हिमाचल प्रदेश इंटर-यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग में जीता स्वर्ण पदक

Admin

Leave a Comment