6 और 7 अप्रैल 2024 को पैराग्लाइडिंग लैंडिंग साइट, बीर में 2 दिवसीय दौड़ कार्यक्रम में भारत देश के दूर दराज के अलावा केन्या और पोलैंड के भी धावको ने भाग लिया। 6 अप्रैल, शनिवार को बीर से बिलिंग माउंटेन ट्रेल वर्टिकल रन जो घने जंगल और खूबसूरत पगडंडियों से होते हुए टेकऑफ़ साईट तक पहुँचा 7 अप्रैल, रविवार को रोड की दौड़ (10 किमी, 21 किमी और 42 किमी) हुई। जिसमे तेनज़िन डोलमा और अनिल कुमार ओवरऑल विजयी रहे। दौड़ के बाद कैप्टेन सुरेश चंद ने अपनी बहादुरी की दास्तान के साथ धावकों को ज़िंदगी में कभी ना हार मानने का संदेश दिया। कैप्टेन सुरेश ने अपने साथी जवान को बचाने के लिये टेररिस्ट की सात बुलेट्स से घायल हो गये। उन्होंने उसके बाद भी ज़िंदगी से हार नहीं मानी और हॉस्पिटल से घर आने के बाद फिर से दौड़ने लगे और आज भी बिलकुल सेहतमंद होकर आर्मी में अपनी ड्यूटी दे रहे हैं। दौड़ के समापन समारोह में सभी विजेताओं को गणमान्य अथितियों श्री अनुराग शर्मा, श्री सुरेश ठाकुर, श्री रणविजय, श्री सुरेश की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अनुराग शर्मा ने बीर में रनिंग स्पोर्ट्स को बडावा देना का आश्वासन दिया।
सभी रेस के नतीजे-
माउंटेन ट्रेल वर्टिकल रन:
पुरुष
- अनिल कुमार-49.43 मिनिट
- अनीश चंदेल-57.40 मिनिट
- अंकित चौधरी -58.24 मिनिट
महिला - तेनज़िन डोलमा-1.15 घंटे
- सोनम जोंगमों-1.42 घंटे
- निशा मिश्रा-1.55 घंटे
10किमी
पुरुष
- रुस्तम – 42:11 मिनिट
- शमा मसी – 43:26 मिनिट
- जतिन सिंह – 45:10 मिनिट
महिला - निशा मिश्रा – 1:04:57 घंटे
- डोरोटो ड्ज़िनुबन – 1:13:52 घंटे
- रीना सैनी – 1:16:54 घंटे
21किमी
पुरुष
- अनीश चंदेल – 1:23:00 घंटे
- अनिल कुमार – 1:23:12 घंटे
- मनजीत सिंह – 1:28:37 घंटे
महिला - सोनम जोंगमों- 2:57:30 घंटे
42किमी
पुरुष
- अनिल जिंदल – 3:34:09 घंटे
- राजीव सिंह – 3:34:10 घंटे
- अजय यादव – 3:50:10 घंटे
महिला - तेनज़िन डोलमा- 4:31:04 घंटे
