28.6 C
Baijnath
June 18, 2026
Baijnath

इंटक ने प्रदेश कामगार बोर्ड के तहत मजदूरों को मिलने वाली सुविधाओं को दोबारा बहाल करने की मांग की।

बैजनाथ 16 सितंबर (वीर खड़का)
प्रदेश कामगार बोर्ड के तहत मजदूरों को मिलने वाली सुविधाओं को दोबारा बहाल करने की मांग इंटक ने बैजनाथ के विधायक व प्रदेश सरकार में सीपीएस किशोरी लाल से उनके निवास स्थान में की। जिला कांगड़ा इंटक के अध्यक्ष संजय सैनी के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधि मण्डल ने विधायक महोदय को बताया कि कामगार बोर्ड द्वारा पंजीकृत श्रमिकों को जो सुविधाएं मिलती थी, वह पिछली सरकार (बीजेपी) द्वारा बंद कर दी गई है।उन्हें पुनः शुरू किया जाए तथा मनरेगा मजदूरों को भी बोर्ड द्वारा पुनः बहाल किया जाए। सैनी ने बताया कि मजदूरों को जो सुविधाएं मिलती थी, जिनमें शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता, चिकित्सा सहायता, अंतिम संस्कार सहायता, मृत्यु, प्रस्तुति हेतु सहायता, शादी हेतु वित्तीय सहायता, महिलाओं को साइकिल, इंडक्शन हीटर, सोलर लैंप, वाशिंग मशीन आदि सुविधाएं शामिल थी। इसके अतिरिक्त पेंशन सुविधा व अन्य लाभकारी योजनाएं जैसे भवन खरीद एवं निर्माण हेतु अग्रिम राशि, औजार खरीद हेतु अग्रिम राशि, अपंगता पेंशन एवं कर्मकार ट्रांसिट हॉस्टल आदि सुविधाएं का भी प्रावधान था। इन सभी सुबिधाओं को पिछली भाजपा सरकार द्वारा बंद कर दिया गया था। उन्होंने सीपीएस महोदय से मांग की कि इन्हें तुरंत दोबारा से चालू करवाया जाए। इंटक के जिला अध्यक्ष संजय सैनी ने बताया कि उनकी सभी जायज मांगों को मान लिया गया, व सरकार से इन मांगों को उठाने का भी आश्वासन दिया है। इस मौके पर जिला कांगड़ा इंटके के महासचिव विनोद चौधरी , पालमपुर के अध्यक्ष देवराज, नगरोटा से संजीव ठाकुर, बैजनाथ के अध्यक्ष सुरेश कुमार महासचिव मनवीर राजेश, मीनू, निशा, ज्योति प्रकाश व अन्य इंटके के सदस्य भी उपस्थित रहे।
फ़ोटो

Related posts

Baijnath News: बैजनाथ में अब विसर्जन नहीं! बैजनाथ में गणेश उत्सव का ऐसा निर्णय पहली बार।जानिये क्या है इसके पीछे की वजह?

Admin

यह उत्तर भारत का एक प्रसिद्ध संस्थान है जिसे सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारियां फैलाकर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है-विजय चौधरी

Admin

Weather Update: हिमाचल में मौसम ने फिर बदली करवट, 10 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट; जानिए आज कैसा रहेगा तापमान

Admin

Leave a Comment