23.8 C
Baijnath
August 17, 2026
Baijnath

बैजनाथ में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने मनाया संगठन का 40 वाँ स्थापना दिवस।

आज महिला कांग्रेस संगठन का 40 वां स्थापना दिवस मनाया गया अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्षा नेहा डिसूजा हिमाचल की महिला प्रभारी सुनीता शेरावत प्रदेशाध्यक्षा जैनब चंदेल एवं बैजनाथ के स्थानीय विधायक किशोरी लाल के आदेश अनुसार बैजनाथ विधानसभा की कांग्रेस महिला शक्ति ने बैजनाथ महिला अध्यक्षा जमन गोयल की अध्यक्षता में एक जुट होकर स्थापना दिवस मनाया । यह प्रोग्राम बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के कूडनु बुहली कोठी पपरोला में किया गया। इस बैठक में यह प्रतिज्ञा ली गई कि कांग्रेस पार्टी के हाई कमान ने जो आरक्षण बिल की डिमांड रखी है वह पूरी की जाए तथा कांग्रेस पार्टी द्वारा जो भी आदेश पार्टी हित में दिए जाएंगे उनको पूरी लगन के साथ महिला शक्ति निभायेगी ।

इसी के साथ सभी महिला शक्ति को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की बापू गांधी जी की प्रेरणा स्रोत स्मृतियों को याद किया जिनके कारण आज एक नारी शक्ति पंचायती राज वह सभी स्थानों पर आगे आकर सफलता की चोटियां चूम रही है ,और घर के अंदर बंद न होकर महिलाओं के प्रति हितेषी विचार रखने वाले महापुरुषों की वजह से पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करके अपने स्वाभिमान के साथ रह रही है ।

इस बैठक में ब्लॉक महिला अध्यक्षा जमुना गोयल , प्रदेश सचिव सुदेश अवस्थी, कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्या विमला देवी, कमला देवी कुंदनु महिला मंडल प्रधान कुसमा देवी, सचिव सीमा देवी जय गौरी शंकर प्रधान कृष्णदेवी सचिव सीमा देवी व उन सब की कार्यकारिणी शामिल हुई।

Related posts

Ayurvedic College: राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने आयुर्वेदिक महाविद्यालय पपरोला का किया दौरा, सुविधाओं और विकास कार्यों की ली जानकारी

Admin

Baijnath News: नगर परिषद उस्तेहड़ की सुनीता देवी ने यूजीसी नेट-जेआरएफ व पीएचडी प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

Admin

Baijnath Mahashivratri: “रोहड़ू जाना मेरी अम्मिए” पर झूमे लोग ।

Admin

Leave a Comment