November 16, 2026
Baijnath

बैजनाथ बाजार में दुकानदार पर 60 वर्षीय महिला से दुराचार का आरोप; पुलिस ने दर्ज किया मामला।

बैजनाथ, 26 अक्टूबर 2025: बैजनाथ क्षेत्र में दुराचार की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। चढियार क्षेत्र की एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुराचार का मामला सामने आया है, जिसमें आरोपी ने दुकान के अंदर घिनौनी हरकत की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच तेज कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता बाजार में रोजमर्रा का सामान खरीदने गई थी। वह रोजमर्रा की सामान लेने के लिए एक दुकानदार के पास पहुंची, जहां आरोपी ने उसे दुकान के अंदर बुला लिया और दुराचार को अंजाम दिया। घटना के बाद बुजुर्ग महिला बदहवास अवस्था में शिव मंदिर के प्रांगण में पड़ी मिली। मंदिर के पास से गुजर रही कुछ कॉलेज छात्राओं ने महिला की हालत देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (दुराचार) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जो मौके से साक्ष्य एकत्र कर रही है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की जा रही है।

Related posts

बैजनाथ में कूहलों में कचरा फेंकने पर सख्त कार्रवाई, विधायक किशोरी लाल ने दिए निर्देश

Admin

बीड़ कार्निवाल में हिमाचल की संस्कृति की झलक : किशोरी लाल

Admin

*हिमाचल प्रदेश में बसेंगे तीन नए शहर, सुन्नी-बैजनाथ-पपरोला को नगर परिषद बनाने की कवायद शुरू

Admin

Leave a Comment