September 14, 2026
Mandi

हरिजन बस्ती द्रुघ को पहुंचा पीने का पानी , लोगों ने प्रधान का जताया आभार

पधर

विकास खण्ड द्रंग की ग्राम पंचायत बह की हरिजन बस्ती द्रुघ के लगभग 15 घरों को पीने के पानी की सप्लाई मिलने से लोगों में खुशी की लहर है ।
हरिजन बस्ती द्रुघ में पानी पहुंचते ही लोगों में खुशी देखी गयी वही ग्राम पंचायत बह के प्रधान पीर सहाय ठाकुर और जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों का गांव वासियों ने गांव में पानी पहुंचाने पर फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया ।
प्रधान पीर सहाय ठाकुर ने बताया कि आज तक इन लोगों को पीने के पानी से वंचित रखा गया था जिस कारण लोगों को बहुत परेशानी झेलनी पड़ी । वही उन्होंने जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों से आह्वाहन किया है कि सभी लोगों को पीने का पानी बराबर उपलब्ध करवाया जाए ताकि लोगों को पानी की समस्याओं से न झुंझना पड़े ।
वही प्रधान पीर सहाय ठाकुर ने बताया कि ग्राम पंचायत बह में मनरेगा के तहत प्राकृतिक जल स्त्रोतों को सँवारा जा रहा है जिस कारण लोगों स्वच्छ जल उपलब्ध हो सके ।
वही लोगों ने प्रधान का आभार जताया है और कहा कि इनके सहयोग से आज हमें पीने का पानी पहुंच सका है ।

Related posts

दिनेश और वसुंधरा सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी, कनिष्का को सर्वांगीण स्वयंसेवी का पुरस्कार

Admin

15 लाख से चकाचक होगी पधर बाजार की नालियां : हेमंत कुमार महंत

Admin

प्राथमिक शिक्षक संघ द्रंग- द्वितीय ने किया नए क्लस्टर सिस्टम का विरोध

Admin

Leave a Comment