25 C
Baijnath
August 17, 2026
Kullu

सड़क पर पुश-अप, गाना और डांस… मनाली में ये कैसे सैलानी! अटल टनल में हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस का एक्शन, 1500 का चालान!

मनाली: हिमाचल प्रदेश के मनाली में इन दिनों पर्यटकों का तांता लगा हुआ है, लेकिन कुछ पर्यटकों की बदमाशी ने प्रशासन को परेशान कर दिया है। अटल टनल (रोहतांग) के अंदर कुछ युवकों द्वारा हुड़दंग मचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन पर 1500 रुपये का चालान किया है।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा के मुताबिक, यह घटना रविवार को हुई। उस दिन लाहुल के सिस्सू में मैराथन का आयोजन हो रहा था, जिसके चलते वहां ट्रैफिक जाम हो गया। इसी बीच, अटल टनल के अंदर कुछ पर्यटकों ने अपनी गाड़ियां रोककर शोरगुल किया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि 10-12 युवक अर्धनग्न होकर नाच-गाना कर रहे हैं, सड़क पर पुश-अप्स लगा रहे हैं और तेज आवाज में म्यूजिक बजा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी युवक दिल्ली से आए थे।

इस घटना के बाद कुल्लू पुलिस ने वाहन (डीएल-3CCU-3909) के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत 1500 रुपये का चालान किया है। साथ ही, अटल टनल में सुरक्षा बढ़ाने और लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

टूरिस्टों की बढ़ती बदमाशी पर सवाल

हिमाचल प्रदेश में हर साल लाखों पर्यटक आते हैं, लेकिन कुछ लोगों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासनहीनता की घटनाएं बढ़ रही हैं। इससे पहले भी कई बार पर्यटकों द्वारा शराब पीकर होटलों और सड़कों पर उत्पात मचाने की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि ऐसी हरकतें करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

मनाली के होम स्टे में लगी आग, जिंदा जला एक व्यक्ति

Admin

Shukhu Govt.-सुक्खू सरकार किस बात का मना रही जश्न, आज पूरे देश में हिमाचल की स्थिति बनी हुई है हास्यपद: जयराम ठाकुर

Admin

कुल्लू: ढाबे पर ग्राहक ने ऑर्डर किया खाना, कढ़ी में निकल गया मरा हुआ चूहा

Admin

Leave a Comment