25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Shimla

Weather Update : हिमाचल में मौसम का अलर्ट! 5 जिलों में भारी बारिश, बर्फबारी और आंधी-तूफान की चेतावनी, रहें सावधान!

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मौसम ने करवट ली है। प्रदेश के सात स्थानों – सुंदरनगर, ऊना, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, धौलाकुंआ और बरठीं में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। ऊना सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, केलंग में रात का न्यूनतम तापमान -1.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो ठंड का अहसास दिला रहा है।

5 जिलों में बारिश और हिमपात की चेतावनी

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है, जिसके कारण अगले 48 घंटों तक कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, किन्नौर और लाहुल-स्पीति जिलों में वर्षा और हिमपात की संभावना है। साथ ही, तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।

क्या आगे होगा मौसम शांत?

मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा, जिससे गर्मी का प्रभाव बढ़ा। हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बाद स्थितियां सामान्य होने लगेंगी।

अगर आप हिमाचल प्रदेश के इन इलाकों की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो मौसम अपडेट पर नज़र रखें और सुरक्षित रहें!

Related posts

Himachal News: HAS अधिकारी ओशिन शर्मा के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट, AI से बनी आपत्तिजनक फोटो वायरल; पुलिस ने दर्ज किया केस

Admin

Himachal Panchayat Election : पंचायतीराज चुनाव पर आएगा इतने करोड़ रुपये का खर्च ,जाने ।

Admin

हिमाचल में आज से सेब पैकिंग के लिए यूनिवर्सल कार्टन की सप्लाई शुरू, करसोग से होगी शुरुआत

Admin

Leave a Comment