25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Chamba

चंबा में दर्दनाक हादसा: शादी समारोह से लौट रहे परिवार की कार 60 मीटर गहरे नाले में गिरी, एक की मौत, सात घायल

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में चंबा-तीसा मार्ग पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। शादी समारोह से लौट रहे एक परिवार की कार पुखरी के समीप अनियंत्रित होकर 60 मीटर गहरे नाले में जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए।

मृतक की पहचान गुरध्यान (80) पुत्र माधो राम, निवासी गुमरियाडू, डाकघर कंदला के रूप में हुई है। हादसे में घायल हुए सात लोगों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चंबा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और जांच पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

Related posts

चंबा की उड़नपरी सीमा ने रचा इतिहास: एशिया स्तर पर 10,000 मीटर गर्लज़ दौड़ में जीता स्वर्ण

Admin

चंबा: बालू पुल से रावी नदी में कूदा व्यक्ति, लापता

Admin

रामलीला मंचन के दौरान कलाकार अमरेश महाजन की हार्ट अटैक से मौत, दशरथ की भूमिका निभाते हुए हुए थे बेसुध

Admin

Leave a Comment