July 26, 2026
DESH-VIDESH

चंडीगढ़ में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम टाइम बम और RDX के साथ दो आतंकी गिरफ्तार

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच चंडीगढ़ को दहलाने की बड़ी साजिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया है। चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने आतंकी संगठन से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से टाइम बम, भारी मात्रा में RDX और अन्य घातक हथियार बरामद हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकी चंडीगढ़ में बड़े धमाके की फिराक में थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ऑपरेशन चलाया और सेक्टर-39 स्थित जीरी मंडी के पास जंगल क्षेत्र से इन आतंकियों को दबोचा। इस ऑपरेशन का नेतृत्व एसपी जसबीर सिंह ने किया, जबकि इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह के नेतृत्व में टीम ने मौके पर कार्रवाई की।

सूत्रों के अनुसार, अमेरिका में रह रहे मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैप्पी पसिया द्वारा चंडीगढ़ के साउथ एरिया के थाने पर हमले की योजना बनाई जा रही थी। हाल ही में आईबी ने इस संबंध में पुलिस को इनपुट दिया था, जिसके बाद थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। बता दें कि हैप्पी पसिया को अप्रैल 2025 में अमेरिका की एफबीआई और इमीग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) ने गिरफ्तार किया था।

यह पहली बार नहीं है जब चंडीगढ़ को निशाना बनाया गया हो। इससे पहले 9 सितंबर 2024 को सेक्टर-10 की कोठी नंबर 575 पर हैंड ग्रेनेड से हमला हुआ था। उस हमले की जिम्मेदारी भी हैप्पी पसिया ने ली थी।

पंजाब और चंडीगढ़ में लगातार हो रहे ग्रेनेड हमले:

पिछले कुछ महीनों में पंजाब और चंडीगढ़ में ग्रेनेड और विस्फोटक हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं। कुछ प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 9 सितंबर 2024: चंडीगढ़ के सेक्टर-10 में हैंड ग्रेनेड हमला।
  • 23 नवंबर 2024: अजनाला, अमृतसर में डेढ़ किलो विस्फोटक प्लांट किया गया।
  • 29 नवंबर 2024: अमृतसर में पुलिस चौकी पर विस्फोट।
  • 2 दिसंबर 2024: नवांशहर में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला।
  • 4 से 20 दिसंबर 2024: अमृतसर, बटाला और गुरदासपुर में कई ग्रेनेड हमले।
  • 9 जनवरी 2025: गुमटाला, अमृतसर में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला।
  • 15-16 मार्च 2025: अमृतसर के मंदिर और जालंधर में यूट्यूबर रोजर संधू पर हमला।
  • 8 अप्रैल 2025: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर देर रात ग्रेनेड हमला।

लगातार हो रहे इन हमलों से साफ है कि पंजाब और चंडीगढ़ एक बार फिर से आतंकी संगठनों के निशाने पर हैं। हालांकि, चंडीगढ़ पुलिस की तत्परता और गुप्तचर एजेंसियों के सहयोग से एक बड़ी साजिश को नाकाम कर देना, एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

Related posts

सुनसान इलाके में खड़ी कार से बरामद हुए 1 करोड़ रुपये, पुलिस कर रही जांच

Admin

पंजाब में यौन उत्पीड़न का आरोपी पादरी बजिंदर सिंह FIR दर्ज होने के बाद भागा नेपाल, पीड़ित परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

Admin

दिग्गज तबला वादक जाकिर हुसैन के निधन से टूटे संगीतकार और गायक, बॉलीवुड-साउथ सेलेब्स पर भी टूटा दुखों का पहाड़

Admin

Leave a Comment