23.3 C
Baijnath
August 16, 2026
Baijnath

Baijnath Paprola News: बैजनाथ पपरोला रेलवे स्टेशन का उद्घाटन ! PM मोदी ने 103 अमृत स्टेशनों के साथ दी हिमाचल को नई सौगात

बैजनाथ, 22 मई 2025 (वीर खड़का )

भारतीय रेलवे के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा, जब माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 103 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। इस कड़ी में हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ पपरोला रेलवे स्टेशन का भी पुनर्विकास कार्य पूर्ण होने के बाद उद्घाटन किया गया। 8 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकसित इस स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है।

उद्घाटन समारोह में स्थानीय संस्कृति की शानदार झलक देखने को मिली। बैजनाथ पपरोला के स्कूली बच्चों ने नृत्य, गायन और कविताओं के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं, वहीं भारतीय सेना के जवानों ने संगीतमय प्रदर्शन से समारोह को और यादगार बनाया। 20 मई 2025 को रेलवे द्वारा आयोजित एक विशेष प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को उद्घाटन के दौरान प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी स्मृति में पौधरोपण भी किया गया। समारोह में लगभग 2100 लोग शामिल हुए।

बैजनाथ पपरोला रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से युक्त किया गया है, जिसमें 20 नई बेंच, 1533 वर्ग मीटर का नया प्लेटफॉर्म कवर, दो नए वाटर बूथ, आधुनिक शौचालय, वातानुकूलित प्रतीक्षालय, फ्री वाई-फाई और कांगड़ी कला व बैजनाथ मंदिर की थीम पर आधारित सौंदर्यीकरण शामिल है। यह स्टेशन अब यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति को भी प्रदर्शित करेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने बीकानेर के देशनोक रेलवे स्टेशन से 102 अन्य स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन किया और अपने संबोधन में कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना रेलवे स्टेशनों को आधुनिकता और संस्कृति का संगम बनाएगी, जिससे यात्री सुविधाओं के साथ-साथ स्थानीय पर्यटन और अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।

समारोह में लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु गोस्वामी, विधायक किशोरी लाल, पूर्व विधायक मुल्ख राज प्रेमी, उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा, जम्मू मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related posts

बीड़ में सोपान ट्रैनिंग व टेस्टिंग कैप स्काऊट एवं गाईड कैप का आयोजन

Admin

अंतरराष्ट्रीय स्तर की साइट बनेगी बीड़-बिलिंग : आर एस बाली

Admin

Baijnath news: अक्षित शर्मा की पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई। राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा, विधायक किशोरी लाल तथा एस डी एम संकल्प गौतम ने श्रद्धांजलि अर्पित की

Admin

Leave a Comment