25.8 C
Baijnath
October 1, 2026
Kullu

Kullu : कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में मचा हड़कंप: ऑपरेशन थियेटर के पास रिकवरी रूम में दिखा 7 फीट लंबा सांप, कर्मचारियों में दहशत

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उस समय हड़कंप मच गया, जब ऑपरेशन थियेटर के साथ लगते रिकवरी रूम में अचानक एक सांप निकल आया। इस घटना से अस्पताल के कर्मचारियों और मरीजों में दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार, सांप करीब सात फीट लंबा था और खिड़की पर चढ़ता हुआ दिखाई दिया। अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों और लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए सांप को रेस्क्यू करने के लिए एक टीम बुलाई गई। सीएमओ नागराज पवार ने बताया कि सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया है। इस घटना में किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

अस्पताल प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही है।

Related posts

मनाली में कल दोपहर से बर्फबारी के बीच फंसे सैलानी, भूखे-प्यासे गाड़ियों में बिताई रात

Admin

मणिकर्ण में खालिस्तानी झंडा उतारने पर भड़का विवाद: पंजाब के शख्स की शिकायत पर स्थानीय निवासी अमन सूद की SDM कोर्ट में पेशी, बाइक सवारों पर कार्रवाई का सवाल बरकरार!

Admin

भगवान रघुनाथ के दरबार में विक्रमादित्य ने झुकाया शीश, कहा- अयोध्या से लाए हैं भगवान श्रीराम का आशीर्वाद

Admin

Leave a Comment