August 26, 2026
Baijnath

Baijnath News:बैजनाथ की बेटी आंचल ने फिर लहराया परचम, राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में 3 गोल्ड और 1 कांस्य जीतकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया!


बैजनाथ : 30 वीं राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन पुलिस बटालियन सिरमौर के धौला कुआं में संपन्न हुई। जिसमें हिमालय शूटिंग अकादमी बैजनाथ की आंचल ने अपने नाम तीन स्वर्ण पदक और एक कांस्य से पदक अपने नाम कर क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन किया है। अंचल ने 25 मीटर में दो गोल्ड 50 मीटर में एक गोल्ड तथा 10 मीटर इवेंट में एक कांस्य पदक अपने नाम किया। आंचल इस से पहले भी प्रदेश का नेतृत्व कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा में भाग ले चुकी है और पिस्टल में हिमाचल की रैंक वन रही है। कुछ समय पहले कांगड़ा चंबा लोक सभा के सांसद डॉक्टर राजीव भारद्वाज ने भी आंचल को प्रोत्साहित किया था। आंचल के कोच राहुल ने बताया कि इस अकादमी के बच्चों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिसमें 6 पदक अपने नाम किए। इस अकादमी के बच्चों ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया जिसमें अंडर 12 के छोटे बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया तथा 12 बच्चे बैजनाथ के प्री नेशनल गेम के लिए क्वालीफाई हुए। उन्होंने बताया कि कुल 35 बच्चों ने इस अकादमी के प्री नेशनल गेम्स के लिए क्वालीफाई हुए हैं । उन्होंने बताया कि बैजनाथ के राजीव राणा की अकादमी में बच्चों को राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्टार की प्रतियोगिता में जाने का मौका दिया है इस अकादमी में दिव्यांग बच्चों को बिना किसी खर्चे से शूटिंग सिखाते हैं साथ ही अकादमी के पास अच्छे राइफल और पिस्टल भी है। डायरेक्टर संजय राणा और अंकुश धीमान ने बताया कि यह इस इलाके के बच्चों के लिए बहुत ही अच्छा मौका है, शूटिंग करने से बच्चों की एकाग्रता बनती है। बच्चे किसी भी चीज में फोकस करना सीखते हैं और उनका विकास होता है साथ ही मोबाइल और नशे से दूर रहते हैं। इसलिए बच्चों को शूटिंग में ध्यान देना चाहिए तथा बैजनाथ के बच्चों के लिए एक बहुत ही अच्छा मौका है।

Related posts

Baijnath Paprola News : पपरोला में जिला स्तरीय होली महोत्सव की धूम, 12 मार्च से शुरू होगा आयोजन

Admin

Baijnath News: अनुराग शर्मा बने कांगड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष

Admin

हिमाचल में गर्मी से हाहाकार, 44 डिग्री तक पहुंचा तापमान; हीट वेव का अलर्ट जारी

Admin

Leave a Comment