August 26, 2026
Bilaspur

Bilaspur: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, स्कूल से लौटते समय 8 साल के बच्चे की आंख में घुसी पेंसिल

बिलासपुर, 24 अगस्त 2025: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। स्कूल से घर लौट रहे 8 वर्षीय बच्चे गौरव कौंडल की आंख में खेलते समय पेंसिल घुस गई, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गांव बैहरन निवासी बलदेव सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका पोता गौरव कौंडल 22 अगस्त को स्कूल गया था। दोपहर करीब 3:30 बजे स्कूल से घर लौटते समय गौरव खेल रहा था, तभी गांव के ही एक बच्चे ने लकड़ी की कच्ची पेंसिल उसकी बाईं आंख में घुसा दी। गंभीर रूप से घायल गौरव को तुरंत घुमारवीं और फिर क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया।

क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसका मेडिकल करवाया और चोट की गंभीरता को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। मेडिकल जांच में डॉक्टरों ने गौरव की चोट को अत्यंत गंभीर बताया है।

डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने बताया कि थाना झंडूता में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है ताकि हादसे की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।

यह घटना स्थानीय समुदाय में चर्चा का विषय बनी हुई है, और लोग गौरव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Related posts

Bambar Thakur : अमन और सागर का गैंगस्टर बनने का सपना, बंबर ठाकुर फायरिंग मामले में अमन और सागर की आपराधिक यात्रा

Admin

Himachal News: बिलासपुर में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

Admin

सुक्खू सरकार के लिए बुरा सपना ना बन जाए बिलासपुर गोलीकांड, बंबर ठाकुर से तार जुड़ने के बाद बीजेपी ने खोला मोर्चा

Admin

Leave a Comment