25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Shimla

Weather Update: सावधान! हिमाचल में आसमान फिर से बरसेगा कहर! मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

शिमला: हिमाचल प्रदेश में मानसून का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आगामी दिनों के लिए प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 9 सितंबर तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

आज के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है, खासकर बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। अगले कुछ घंटों में इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है।

भारी बारिश से भारी नुकसान

हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन में भारी तबाही हुई है।

  • 20 जून से 2 सितंबर तक, प्रदेश को करीब 3,52,541.58 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
  • 341 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें से 159 सड़क हादसों में मारे गए।
  • 389 लोग घायल, जबकि 41 लोग अब भी लापता हैं।

बारिश और उससे जुड़ी आपदाओं की वजह से:

  • 4,983 घर और दुकानें (कच्चे व पक्के) पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं।
  • 4,008 गोशालाएं ढह गईं।
  • 1,912 पालतू पशुओं की मौत हो चुकी है।

प्रशासन अलर्ट पर

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और जिला प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। लोगों से अपील की गई है कि वे नदी-नालों के पास न जाएं और पहाड़ी इलाकों में यात्रा करते समय सावधानी बरतें।

यात्रियों और स्थानीय निवासियों को सलाह दी गई है कि वे मौसम अपडेट पर नजर रखें और ज़रूरत पड़ने पर ही यात्रा करें।

हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर अभी थमा नहीं है, और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

(ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहें।)

Related posts

सीएम सुक्खू को जान से मारने की धमकी, कहा – झंडा फहराया तो बम से उड़ा देंगे

Admin

Himachal News: हिमाचल में पालतू डॉगी का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य: नियम तोड़ा तो भुगतना पड़ेगा अंजाम!

Admin

पंजाब पुनर्गठन अधिनियम के तहत नहीं आता शानन पावर प्रोजेक्ट, पड़ोसी राज्य कर रहा गलत क्लेम: सीएम सुक्खू

Admin

Leave a Comment