19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Baijnath

Bada Bhangal:हेलीकॉप्टर से गंभीर बुजुर्ग मरीज को एयरलिफ्ट किया गया, उपायुक्त कांगड़ा ने चौपर की व्यवस्था कर बड़ा भंगाल से टांडा अस्पताल पहुंचाया रोगी

बैजनाथ (कांगड़ा) – जिला कांगड़ा के बैजनाथ उपमंडल की अति दुर्गम पंचायत बड़ा भंगाल में रहने वाले 80 वर्षीय कर्म चंद, जो गंभीर रूप से बीमार थे, को हेलीकॉप्टर के माध्यम से एयरलिफ्ट कर टांडा अस्पताल पहुंचाया गया। यह कदम कांगड़ा जिले के उपायुक्त ने उठाया, जिनकी तत्परता से इस बुजुर्ग को जानलेवा स्थिति से बाहर निकाला जा सका।

कर्म चंद पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और चलने-फिरने में असमर्थ हो गए थे। वे दमे के मरीज थे और उन्हें पेशाब की तकलीफ भी हो रही थी। उनकी शारीरिक स्थिति इतनी बिगड़ चुकी थी कि वे किसी भी प्रकार से चिकित्सकीय सहायता प्राप्त नहीं कर पा रहे थे, क्योंकि बड़ा भंगाल क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं का पूरी तरह से अभाव है।

बड़ा भंगाल पंचायत के प्रधान मनसा राम भंगालिया ने इस गंभीर स्थिति को लेकर उपायुक्त से तुरंत सहायता की अपील की थी। उनके पत्र के बाद उपायुक्त कांगड़ा ने बिना देर किए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था कर इस बुजुर्ग मरीज को एयरलिफ्ट किया और टांडा अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

पंचायत प्रधान मनसा राम ने दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप, उपायुक्त कांगड़ा और बैजनाथ उपमंडल अधिकारी संकल्प गौतम का आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने इस संकटपूर्ण स्थिति में शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई की।

गौरतलब है कि बड़ा भंगाल क्षेत्र में हाल ही में हुई बर्फबारी के चलते थमसर जोत बंद हो गया है, जिसके कारण इस क्षेत्र में लोग पैदल आने-जाने में भी फंसे हुए हैं। इसके अलावा, तीन हजार भेड़-बकरियां, 90 घोड़े-खच्चर और सैंकड़ों भेड़पालक भी फंसे हुए हैं।

उपायुक्त कांगड़ा द्वारा इस निर्णय से बड़ा भंगाल क्षेत्र के लोगों को उम्मीद मिली है, और आने वाले समय में प्रशासन से इसी तरह की त्वरित कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

Related posts

बड़ी राहत: तीन महीने बाद फटाहर, दियोल, धरेड़ में दौड़ेंगी निगम की बसें

Admin

कामगार कल्याण बोर्ड और इंटक की बैठक, बैजनाथ में मनरेगा मजदूरों की केवाईसी की गई

Admin

राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव की तैयारियों को लेकर सीपीएस किशोरी लाल के अध्यक्षता में हुई बैठक।

Admin

Leave a Comment