25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Baijnath

Baijnath:बैजनाथ बाजार में जाम का कहर: दो दिन से रेंग रहे वाहन, जनजीवन अस्त-व्यस्त

बैजनाथ, 24 अक्टूबर (चमन डोहरू): बैजनाथ बाजार में पिछले दो दिनों से सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक लगने वाला भीषण ट्रैफिक जाम स्थानीय लोगों, व्यापारियों और यात्रियों के लिए सिरदर्द बन गया है। गुरुवार को मुख्य बाजार क्षेत्र में करीब दो किलोमीटर लंबा जाम फैला रहा, जिसमें वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़े। इस जाम ने न केवल समय की बर्बादी की, बल्कि लोगों के धैर्य की भी कठिन परीक्षा ली।

बाजार में खरीदारी करने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्किंग की कमी के कारण न तो लोग आसानी से खरीदारी कर पा रहे हैं और न ही अपने वाहनों को पार्क कर पा रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की जाए ताकि इस रोजमर्रा की समस्या से निजात मिल सके।

दुकानदारों पर व्यापार का संकट
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि जाम के कारण ग्राहक बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे, जिससे उनके व्यापार पर बुरा असर पड़ रहा है। एक दुकानदार ने बताया, “ग्राहक जाम में फंसकर वापस लौट जाते हैं, जिससे बिक्री में भारी कमी आई है।” ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी के बावजूद स्थिति नियंत्रण में नहीं आ रही। पुलिस कर्मी दिनभर जाम खुलवाने में जुटे रहते हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

नगरवासियों ने प्रशासन से तत्काल कदम उठाने की मांग की है ताकि यातायात व्यवस्था सुधरे और बाजार में सामान्य स्थिति बहाल हो सके।

Related posts

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बैजनाथ ने राजीव गांधी आयुर्वेदिक अस्पताल पपरोला में मनाई वीरभद्र सिंह जयंती।

Admin

Baijnath News:बैजनाथ अस्पताल में राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने किया मल्टी स्पेशलिटी हेल्थ कैंप का शुभारंभ

Admin

बैजनाथ स्कूल में वेतन विवाद, प्रधानाचार्य की छुट्टी और आपसी खींचतान से कर्मचारी परेशान, बिजली कटौती ने बढ़ाई मुश्किलें

Admin

Leave a Comment