25.8 C
Baijnath
September 6, 2026
Baijnath

धर्मशाला में 1 दिसंबर को विधानसभा घेराव, 4000 अल्पसंख्यक कार्यकर्ता होंगे शामिल: सरदार गुरमीत सिंह

बैजनाथ, 13 नवंबर
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह ने आज बैजनाथ में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनका प्रमुख उद्देश्य है।

उन्होंने घोषणा की कि 1 दिसंबर को वर्तमान प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में धर्मशाला में विधानसभा का घेराव किया जाएगा, जिसमें प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के लगभग 4000 कार्यकर्ता शामिल होंगे।

सरदार गुरमीत सिंह ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की माताएं-बहनें सुक्खू सरकार के चुनावी झूठे वादों से ठगा महसूस कर रही हैं। “आने वाले समय में उन्हें न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता रहेगी”, उन्होंने जोर दिया।

कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का दिवालिया निकल चुका है। महिलाओं की इज्जत दिनदहाड़े सुरक्षित नहीं है। बैजनाथ में सड़क के बीच दो बसों को जलाना इस धार्मिक नगरी के लिए अभिशाप से कम नहीं है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के लगभग हर जिले में अल्पसंख्यक मोर्चे का गठन हो चुका है और आने वाले समय में बूथ स्तर पर इसे और मजबूती दी जाएगी

पत्रकारवार्ता में पूर्व विधायक मुल्क राज प्रेमी, सरदार हरदेव सिंह (महामंत्री), जयवीर (सरदार पालमपुर जिला अध्यक्ष), हरपाल सिंह (कांगड़ा जिला अध्यक्ष), सरदार जगदीश सिंह, सुरेंद्र कपूर, अनिल अवस्थी, सुनील चौहान, पिंटू अरोड़ा, कुलविंदर और मनदीप सिंह भी उपस्थित रहे।

Related posts

हिमाचल, समृद्ध संस्कृतिक विरासत का खजाना – यादविंदर गोमा

Admin

Baijnath News: जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, 31 जुलाई तक करें आवेदन

Admin

Baijnath News: ‘नशे को ना, जिंदगी को हां’ बैजनाथ में यात्रियों और HRTC कर्मचारियों को सिखाए नशा मुक्ति के पाठ

Admin

Leave a Comment