28.4 C
Baijnath
June 6, 2026
Hamirpur

नाके पर चालक ने SHO पर चढ़ाई आल्टो, पैर में गंभीर चोट; पुलिस ने गाड़ी बरामद की, आरोपी की तलाश जारी

हमीरपुर, 13 नवंबर: हमीरपुर जिले के दुगनेहड़ी क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज घटना घटी, जिसमें एक टैक्सी चालक ने सदर थाना के SHO इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। इस हमले में SHO के पैर में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्होंने आत्मरक्षा में गाड़ी के टायर पर तीन राउंड फायरिंग की। टायर फटने के बावजूद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने कुछ देर बाद वाहन बरामद कर लिया। चालक की पहचान हो गई है और उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

घटना सुबह करीब 7:45 बजे की है, जब SHO कुलवंत सिंह अपनी टीम के साथ दुगनेहड़ी में नाकाबंदी पर तैनात थे। ऊना की ओर से (वाया नाल्टी-बजूरी) आ रही स्थानीय टैक्सी (नंबर HP 01H 3516, आल्टो) तेज रफ्तार से आती दिखी। SHO ने गाड़ी रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने इसके बजाय स्पीड बढ़ा दी और उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान SHO के पैर में गंभीर चोटें आईं।

आत्मरक्षा में SHO ने टायर को निशाना बनाकर तीन गोलियां चलाईं, जिससे टायर फट गया। फिर भी चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने तुरंत तलाशी अभियान चलाया और गाड़ी को किसी अन्य क्षेत्र से बरामद कर लिया, लेकिन चालक फरार हो चुका था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चालक किसी अवैध सामग्री या नशीले पदार्थ की खेप लेकर आ रहा था, हालांकि गाड़ी से अब तक कुछ बरामदगी की पुष्टि नहीं हुई है।

SHO कुलवंत सिंह को तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनका एक्स-रे और अन्य जांचें की जा रही हैं। वे सदर थाना संभालने के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय रहे हैं और पिछले महीने उन्हें ‘स्टार परफॉर्मर’ अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

पुष्टि करते हुए SP भगत सिंह ठाकुर ने कहा, “गाड़ी बरामद हो चुकी है और चालक की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।” पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

Related posts

नगर परिषद से नगर निगम हुआ हमीरपुर, 94 गांव होंगे शामिल, बनेंगे इतने वॉर्ड

Admin

हमीरपुर: बाइक की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत, स्टैंड हटने से नीचे दबा

Admin

हिमाचल में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर बबाल, मस्जिद के सामने मूर्ति लगाने पर भड़के मुसलमान

Admin

Leave a Comment