25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Chamba

Chamba News: सहेली की बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर होटल ले गया, फिर 16 साल की नाबालिग के साथ पार की हैवानियत की सारी हदें

चम्बा में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म: आरोपी गिरफ्तार, तीन दिन के रिमांड पर

चम्बा, 13 नवंबर
हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की जांच गहनता से की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने किशोरी को उसकी सहेली के जन्मदिन की पार्टी का बहाना बनाकर चम्बा बुलाया। वह उसे शहर के एक निजी होटल में ले गया और वहां उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता घर लौटकर अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद मां ने महिला थाना चम्बा पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पीड़िता का मेडिकल कॉलेज चम्बा में मेडिकल परीक्षण करवाया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद पीड़िता के बयान मैजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज किए गए। बयानों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर चम्बा लाया गया। वीरवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया।

पुलिस अब होटल के सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों को इकट्ठा करने में जुटी है। एएसपी चम्बा हितेश लखनपाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

यह मामला नाबालिगों के खिलाफ बढ़ते अपराधों की ओर इशारा करता है, जिस पर प्रशासन की सख्त नजर है।

Related posts

चंबा की उड़नपरी सीमा ने रचा इतिहास: एशिया स्तर पर 10,000 मीटर गर्लज़ दौड़ में जीता स्वर्ण

Admin

जंगली साग खाने से असामान्य हरकत करने लगे मजदूर, तीन जंगल में हुए लापता; यहां की है घटना

Admin

चंबा: बालू पुल से रावी नदी में कूदा व्यक्ति, लापता

Admin

Leave a Comment