24.3 C
Baijnath
August 2, 2026
Baijnath

Baijnath : वर्तमान सरकार ने हिमाचल को शिक्षा के राष्ट्रीय सूचकांक में 5वें स्थान पर पहुंचाया – किशोरी लाल

बैजनाथ, 21 नवंबर 2025(वीर खड़का )
पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पपरोला में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल रहे। विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक किशोरी लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य कर रही है। इसके परिणामस्वरूप हिमाचल प्रदेश ने राष्ट्रीय शिक्षा सूचकांक (परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स) में लंबी छलांग लगाते हुए 21वें स्थान से सीधे 5वें स्थान पर जगह बना ली है। उन्होंने इसे पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात बताया।

किशोरी लाल ने सरकार की किसान-हितैषी नीतियों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार गेहूं 60 रुपये प्रति किलो, मक्का 40 रुपये प्रति किलो और हल्दी 90 रुपये प्रति किलो की दर से खरीद रही है, ताकि छोटे-सीमांत किसान आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें।

विद्यालय के प्रधानाचार्य शुभकरण ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक तथा इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधी उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्यातिथि ने सभी प्रस्तुतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इसके बाद शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। विधायक किशोरी लाल ने विद्यालय के उत्साहवर्धन के लिए 11 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।

इस अवसर पर पार्षद राजेश कलेड़ी, एसएमसी प्रधान अंकिता, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस सचिव रमेश चड्डा, पूर्व ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष जमना गोयल, सहायक अभियंता जलशक्ति शरती शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अतुल चौधरी, सह मीडिया प्रभारी अजय गौड़, रणजीत राणा, असरभिंदम, सुरेश शर्मा, शक्ति चंद, विनोद कुमार, अशोक अवस्थी, सीता राम, निशा मेहरा, सुरेंद्र धीमान, होशियार सिंह, अजय कटोच, प्रह्लाद कटोच, अमृत कटोच सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, अभिभावक और निकटवर्ती विद्यालयों के शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related posts

बैजनाथ के नगटा गांव की सोनाली शर्मा बनी वंडर मॉडल ऑफ इंडिया( Wonder Model of India)

Admin

घर में वापस लौटे बाढ़ प्रभावित, सड़क बिजली सप्लाई अभी बंद।

Admin

Baijnath News:बैजनाथ की बेटी आंचल ने फिर लहराया परचम, राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में 3 गोल्ड और 1 कांस्य जीतकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया!

Admin

Leave a Comment