23.8 C
Baijnath
August 17, 2026
Baijnath

बीड बिलिंग घाटी में 6 महीने के अंतराल में अंतरराष्ट्रीय स्तर की दो प्रतिस्पर्धा आयोजित होना क्षेत्र के लिए गर्व की बात- अनुराग शर्मा

4 अक्टूबर बीड (वीर खड़का)

आज बीपीए अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि बीड बिलिंग घाटी में 6 महीने के अंतराल में अंतरराष्ट्रीय स्तर की दो आयोजित होना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और हम इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु के हार्दिक आभारी हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर्यटन निगम के अध्यक्ष आर एस बाली और स्थानीय विधायक एवं संसदीय सचिव किशोरी लाल के कुशल नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने 6 माह में बीर बिलिंग में यह प्रतियोगिताएं आयोजित करवाकर क्षेत्र में पर्यटन को एक नई उड़ान दी है। भाजपा शासन में पिछले 4 वर्षों में यहां कोई प्रतिस्पर्धा नहीं हुई जिसके कारण क्षेत्र पर्यटन के रूप में पिछड़ता जा रहा था मगर इन दो प्रतियोगिताओं के आयोजित होने से बीड बिलिंग घाटी में पर्यटकों की आमद बड़ी है और पर्यटन व्यवसाईयों के और इससे जुड़े लोगों के चेहरे खिले हुए हैं।। पहले एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप और उसके बाद क्रॉस कंट्री प्री वर्ल्ड कप के आयोजित होने से विश्व कप की मेजबानी के लिए बवेद बिलिंग की राह आसान हो गई है और बीड बिलिंग संगठन शीघ्र ही पैराग्लाइडिंग के वर्ल्ड कप के लिए आवेदन दायर करेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु के अस्वस्थ होने के बावजूद उन्होंने इस प्रतियोगिता पर निरंतर नजर बनाए रखी और प्रतियोगिता के समापन प्रतिनिधि के रूप में समापन अवसर पर पर्यटन निगम के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली को भेज कर लैंडिंग स्थल को विकसित करने के लिए 50 लाख रुपए की घोषणा की के साथ साथ प्रतियोगिता के आयोजित करने के लिए भी धन उपलब्ध कराने की बात कही जिसके लिए bpa मुख्यमंत्री की हार्दिक आभारी है।

Related posts

Baijnath News: बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग गतिविधियां फिर शुरू, सुरक्षा नियमों का पालन अनिवार्य

Admin

मनरेगा में अधिक कार्य करें आरम्भ : किशोरी लाल

Admin

कांग्रेस की सरकार में जनता त्रस्त व मंत्री व विधायक जश्न मनाने में मस्त -मुल्खराज प्रेमी पूर्व विधायक।

Admin

Leave a Comment