September 16, 2026
Kangra

बस व स्कूटी की टक्कर में स्कूटी चालक की मौत


गगल, 3 नवंबर : शुक्रवार सुबह 10:00 बजे के लगभग एक स्कूटी चालक जो गगल की तरफ जा रहा था और दूसरी ओर एचआरटीसी की बस जो टांडा से धर्मशाला को जा रही थी कि चैतडू में आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे निखिल बुरी तरह घायल हो गया, जिसे तुरंत टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। निखिल पर्यटन विभाग में एमबीए कर रहा था और उसका बड़ा भाई आर्मी में मेजर रैंक की सेवाएं दे रहा है और निखिल के पिता नवल किशोर जो 2 वर्ष पहले पंचायत विभाग से सेवानिवृत हुए हैं और अब वह ठाकुर काशीराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल मस्तपुर में बतौर क्लर्क की सेवाएं दे रहे थे जैसे ही घर वालों ने निखिल के दुर्घटना का समाचार सुना तो उनके पांव तले जमीन खिसक गई। इस दौरान जब मौत की खबर सुनी तो पूरा गांव ही शोक के लहर में डूब गया। दुर्घटना की जानकारी देते हुए गगल के थाना प्रभारी केसर सिंह ने बताया की पुलिस ने मामला दर्ज करके दुर्घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts

सरकार के नाक तले चलता रहा अवैध निर्माण, मूकदर्शक बनकर देखते रहे अधिकारी: अनुराग ठाकुर

Admin

कांगड़ा: कोर्ट में सजा होते ही दुष्कर्म के आरोपी ने उठाया यह खौफनाक कदम

Admin

TMC में सोमवार को भी जारी रहेगी डाक्टरों की हड़ताल, बंद रहेंगी OPD और OT सेवाएं

Admin

Leave a Comment