18.5 C
Baijnath
April 30, 2026
Kangra

अब चंडीगढ़ से धर्मशाला का सफर होगा आसान, जल्द ही रोज उड़ान भरेंगी दो फ्लाइट

धर्मशाला घूमने के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. जल्द ही गगल एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए दो फ्लाइट शुरू होने जा रही हैं. गगल एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए पहली उड़ान दोपहर 12:00 बजे, जबकि दूसरे उड़ान दोपहर 1:20 पर होगी. इसी तरह चंडीगढ़ से धर्मशाला के गगल एयरपोर्ट के लिए पहली उड़ान का वक्त दोपहर 1:30 होगा, जबकि दूसरी उड़ान दोपहर 2:50 पर होगी. 31 मार्च से यह सुविधा शुरू हो सकती है

मौजूदा वक्त में यह इस सफर का किराया भी चार हजार रुपये तक है. दो उड़ान शुरू होने की स्थिति में यह किराया भी घटकर 2 हजार 500 रुपये तक रह जाएगा. इससे धर्मशाला घूमने की इच्छा रखने वाले सैलानियों को आसानी होगी.

शेड्यूल भी ऑनलाइन वेबसाइट पर हो गया है अपलोड

मार्च महीने में फ्लाइट का शेड्यूल बदलने के साथ ही गगल से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए उड़ानों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जाएगी. इसका शेड्यूल भी ऑनलाइन वेबसाइट पर अपलोड हो गया है. मौजूदा वक्त में गगल एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए सिर्फ एक ही फ्लाइट है. ऐसे में यहां आने वाले लोगों के लिए सुविधा का अभाव था. दो फ्लाइट शुरू होने के बाद सुविधा में बढ़ोतरी हो जाएगी और इससे यहां आने वाले सैलानियों की संख्या में भी इजाफा देखा जाएगा. गगल एयरपोर्ट के निदेशक धीरेंद्र शर्मा ने बताया है कि मार्च महीने में उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव होगा.

हवाई मार्ग को मजबूती देने की कोशिश

विश्व भर में हिमाचल प्रदेश की पहचान पर्यटन राज्य के रूप में है. यहां तक पहुंचाने के लिए लोग मुख्य रूप से सड़क मार्ग का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि यहां पहुंचने के लिए रेल और हवाई यात्रा भी उपलब्ध है, लेकिन फिलहाल पर्यटकों के लिए यह माध्यम ज्यादा प्रचलन में नहीं आया है. हिमाचल प्रदेश सरकार चंडीगढ़-कुल्लू-धर्मशाला को जोड़ने वाले नए हवाई रूट का प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं. इससे हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा. इसके साथ ही राज्य ने हेलीपोर्ट बनाने का काम भी तेजी के साथ किया जा रहा है.

Related posts

पठानकोट से अगवा बच्चा बरामद, नूरपुर क्षेत्र का BSF से बर्खास्त युवक था मास्टरमांइड

Admin

युवक से 108.24 ग्राम चरस बरामद

Admin

Agniveer Naveen Kumar : ‘सितंबर में आऊंगा मां, शादी पक्की कर लेना’, पर नियति ने लिखा बलिदान।

Admin

Leave a Comment