22 C
Baijnath
May 30, 2026
Uncategorized

जांच में खुलासा, शिमला में चिट्टा तस्करी में नाइजीरियन गिरोह का हाथ

शिमला। शिमला में बड़े पैमाने पर हो रही चिट्टा तस्करी के रैकेट में नाइजीरियन गिरोह का नाम सामने आ रहा है। पांच राज्यों में चिट्टा तस्करी का सिडिंकेट चलाने वाले सरगना संदीप शाह ने पुलिस पूछताछ में इसका खुलासा किया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि संदीप शाह नई दिल्ली में मार्क नाम के नाइजीरियन से चिट्टे की खरीद करता था। व्हाट्सएप कॉल और अन्य वर्चुअल माध्यम से बातचीत होती थी। इसके बाद नाइजीरियन गिरोह का गुर्गा चिट्टा लेकर पहुंचता था। अब पुलिस मामले में मार्क नाम के चिट्टा तस्करी से जुड़े इस शख्स की तलाश में जुटी हुई है।

हालांकि इसके सही नाम और पहचान को लेकर पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।
शिमला पुलिस के मुताबिक दिल्ली चिट्टा तस्करी का अड्डा बन चुकी है और यहां से बड़े पैमाने पर शिमला और हिमाचल के विभिन्न जिलों के लिए चिट्टे की तस्करी हो रही है।

हालात यह हो गए हैं कि एक महीने के भीतर ही पुलिस आध किलो से अधिक चिट्टा विभिन्न मामलों में जब्त कर चुकी है। इससे पता लगाया जा सकता है कि कितनी बड़ी मात्रा में शिमला समेत प्रदेश में चिट्टे की तस्करी हो रही है। पुलिस को हाल ही में चिट्टा तस्करी के बड़े सिडिंकेट का भंडाफोड़ करने में कामयाबी मिली है। इसमें अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना संदीप शाह को पुलिस पश्चिम बंगाल के कोलकाता से पकड़कर लाई है, तो वहीं इसके साथ नीरज कश्यप समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरोह पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस पिछले छह महीने से काम कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को संदीप शाह के गिरोह से जुड़े कई युवाओं को पकड़ने में कामयाबी मिली।

आरोपियों से पूछताछ करने पर पता चला कि संदीप शाह दिल्ली और उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के बेरोजगार और नशे के आदी कॉलेज तथा विभिन्न संस्थानों के युवाओं का इस्तेमाल करता था।

48 घंटे में शिमला पुलिस ने पकड़ा दौ सौ ग्राम चिट्टा
शिमला पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसको लेकर स्पेशल सेल की टीम दिनरात काम कर रही है।

यही वजह है कि हाल ही में पुलिस ने 48 घंटे में करीब दो सौ ग्राम चिट्टा बरामद किया। इसमें संजौली-ढली बाईपास पर पुलिस ने एक गाड़ी की तलाशी में पतरस पगानी और नानक दास के कब्जे से 92.250 ग्राम चिट्टा पकड़ा। दूसरे मामले में पुलिस ने कर्ण शर्मा निवासी संजौली के कब्जे से 100.590 ग्राम चिट्टा बरामद किया। तीसरे मामले में पुलिस ने नवबहार में रोहित शर्मा नाम के शख्स को 7.450 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा।

Related posts

गद्दी भाषा की गूंज हिमाचल से अमेरिका तक।कल सुबह ठीक 10 बजे।

Admin

वायरल वीडियो से मचा बवाल: SP ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अफ़सर सस्पेंड, गाड़ी जब्त!

Admin

Himachal electricity Board :हिमाचल में बिजली बोर्ड के कर्मियों ने सीएम सुक्खू को लिखी चिट्ठी, हमको भी चाहिए OPS

Admin

Leave a Comment