July 20, 2026
Mandi

बाल विज्ञान सम्मेलन में नेहा कशिश ने सीनियर वर्ग प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान

प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर ने विद्यार्थियों और अध्यापकों को दी बधाई

पधर

मंडी जिला की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साहल में आयोजित 31वें उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उरला के मेधावी विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन रहा।
मेधावी छात्रा नेहा कशिश ने वरिष्ठ स्तर की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि निकिता सीनियर सेकेंडरी स्तर की साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में द्वितीय स्थान पर रही। वसुंधरा ने मॉडल में तृतीय और आहन ने जूनियर स्तर की साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में द्वितीय स्थान हासिल किया।
सुहानी व श्रुति ने सीनियर स्तर की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तृतीय और श्रेयसी ने जूनियर वर्ग की प्रश्नोत्तरी में तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर ने सभी विजेता प्रतिभागियों और अध्यापक वर्ग को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा की पाठशाला में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर समय-समय पर ज्ञानवर्धन किया जाता है। जिसके लिए अध्यापक वर्ग कड़ी मेहनत से विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने में अहम योगदान दे रहा है। परिणाम स्वरुप पाठशाला के मेधावी विद्यार्थियों का प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन रहा।

Related posts

Himachal News:पूर्व सैनिक ने जिंदा पत्नी को मृत घोषित कर रचा धोखाधड़ी का जाल, दूसरी महिला का नाम दर्ज

Admin

इतिहास विभाग के विद्यार्थियों ने किया हिमाचल दर्शन फोटो गैलरी का भ्रमण

Admin

नाऊ और बांधी जॉन बना संयुक्त मार्च पास्ट का विजेता

Admin

Leave a Comment