30 C
Baijnath
June 6, 2026
Mandi

पधर मे धुमधाम से मनाया गया पोषण अभियान

जिला बाल संरक्षण अधिकारी एन आर ठाकुर ने लोगो को दी मुख्य मंत्री सुख आश्रय योजना के बारे मे जानकारी पधर , हिमाचल प्रदेश

उपमंडल पधर के ग्राम पंचायत् डलाह के भवन मे राष्ट्रीय पोषण अभियान धूमधाम से मनाया गया l एसडीम पधर सुरजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे l कार्यक्रम मे जिला बाल सरक्षण अधिकारी एन आर ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे l
कार्यक्रम मे बाल विकास अधिकारी जीतेंद्र सैनी ने उपमंडल पधर के आगनबाड़ी मे जो राष्ट्रीय पोषण अभियान चलाया जा रहा है उसके बारे मे जानकारी दी l

मुख्य अतिथि एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने लाभार्थी गर्भवती व छह माह से अधिक के शिशुओं का अन्नप्राशन कराया । इस पर एसडीम ने कहा – कुपोषण की जंग में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका बड़ी ही सराहनीय है। उन्होंने बताया गर्भावस्था में गर्भस्थ शिशु की देखभाल हो या नौनिहालों के पोषण की जिम्मेदारी सभी स्तरों पर क्षेत्रों में आंगनवाड़ी द्वारा पोषण संबंधी जानकारियां दी जा रही हैं। अन्नप्राशन व गोदभराई कार्यक्रमों के द्वारा पोषण के महत्व के प्रति जागरूकता व प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

जिला बाल संरक्षण अधिकारी एन आर ठाकुर ने पोषण अभियांन के बारे मे
जानकारी देते हुए कहा कि
राष्ट्रीय पोषण मिशन का मुख्य उद्देश्य कुपोषण और जन्म के समय बच्चों का वज़न कम होने जैसी समस्याओं को प्रत्येक वर्ष 2% तक कम करना है l
उन्होंने मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा की
मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना प्रदेश में अनाथ बच्चों का भविष्य संवारने के लिए एक संकल्प है। सरकार ने ऐसे बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट का दर्जा दिया है। जिला मंडी में ऐसे 479 बच्चों की पहचान हुई है, जिनका पालन पोषण, शिक्षा, आवास, विवाह आदि का खर्चा प्रदेश सरकार उठाएगी।
और कहा कि राज्य सरकार एक पालक माता-पिता की तरह ही इन बच्चों की न केवल निर्वाह की व्यवस्था कर रही है, बल्कि उनके भावी जीवन की चिंता भी सरकार को है। उन्होंने कहा की जिला मंडी में यह योजना जिलाधीश एवं बाल कल्याण संरक्षण समिति के मार्गदर्शन में चल रही है।
बाल विकास परियोजना द्रंग के द्वारा कार्यक्रम में महिला मंडल के द्वारा जो प्रस्तुति दी गई उन्हें एक हजार रु की पुरस्कृत राशि भी दी गई

Related posts

गरलोग स्कूल में अध्यापक न होने से बच्चों की पढ़ाई हो रही वाधित

Admin

एक करोड़ की लागत से बने मन्दिर में विराजमान हुए आराध्य देव राम पाल ब्रम्हा , सैंकड़ो श्रद्धालु बने गवाह

Admin

50 लोगों की सुरक्षित निकासी, नगवाईं राहत शिविर में किया शिफ्ट

Admin

Leave a Comment