10.2 C
Baijnath
January 21, 2026
Kangra

केसीसी बैंक निदेशक चौधरी सुनिल कश्यप ने क्रिप्टो करंसी विवाद को लेकर निर्दलीय विधायक होशियार सिंह को घेरा…

विधायक के पास कोई सूची है तो उनके नाम सामने नहीं रखे…

देहरा, 30 सितंबर कांग्रेस नेता व केसीसी बैंक के निदेशक चौधरी सुनिल कश्यप ने क्रिप्टो करंसी विवाद पर देहरा के निर्दलीय विधायक होशियार सिंह को जमकर घेरा। कश्यप ने कहा कि सिर्फ शगूफे छोड़ते हैं और खोद्दल डालने का नाम करते है देहरा के निर्दलीय विधायक। जब यह घोटाला हुआ तब पूर्व में बीजेपी की सरकार थी और होशियार सिंह बीजेपी के साथ ही थे। तब विधायक ने इस मामले को क्यों नहीं उठाया। हमारे लोगों ने जमीन बेच, नौकरी छोड़ कर पैसा लगाया। उनके साथ ठगी हुई है। क्रिप्टो करंसी के नाम पर लोगों को ठगा गया है। उन लोगों की आवाज विधायक ने उठाई इसका हम भी समर्थन करते हैं। लेकिन यह झूठे आरोप लगाना कि दोनों पार्टियों के पदाधिकारी और नेता भी इस ठगी में शामिल बताकर राजनीतिक रोटियां सेंकना गलत है। विधायक के पास कोई सूची है तो उनके नाम सामने नहीं रखे। बेवजह झूठे आरोप लगाकर विधायक सुर्खियां बटोरना चाहते हैं। वहीं चौधरी सुनिल कश्यप ने कहा कि देहरा के निर्दलीय विधायक होशियार सिंह अन्य मुद्दों पर क्यों चुप हैं। देहरा के डिग्री कॉलेज का मुद्दा नहीं उठाया। आज भी डिग्री कॉलेज स्कूल के दो कमरों में चल रहा है। देहरा बस अड्डे के निर्माण को लेकर क्यों विधायक ने मुद्दा नहीं उठाया। आज भी बाहर के प्रदेशों में आने जाने वाली सवारियों को बसें हनुमान चौक बायपास पर उतारती हैं। पोल टैक्निकल कॉलेज खोलने का मुद्दा भी नहीं उठाया गया। चौधरी सुनिल कश्यप ने कहा कि अब सरकार जयराम ठाकुर नहीं अब संगठन से निकले सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार है। पहले बीजेपी संगठन की सरकार से नहीं बनती थी। तब होशियार सिंह ने फायदा उठाया। अब कांग्रेस की सरकार है और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हैं। अब निर्दलीय विधायक होशियार सिंह की दाल गलने वाली नहीं है

Related posts

आसमानी बिजली गिरने से बाल – बाल बचा परिवार

Admin

टीएमसी में सीनियरों ने जूनियरों के कपड़े उतरवाए, 14 साल पुराने अमन काचरू प्रकरण से सबक नहीं

Admin

TMC में सोमवार को भी जारी रहेगी डाक्टरों की हड़ताल, बंद रहेंगी OPD और OT सेवाएं

Admin

Leave a Comment