25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Bilaspur

Bilaspur News: कीरतपुर -मनाली फोरलेन पर कैंची मोड़ के पास भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत, छह घायल

बिलासपुर, 26 नवंबर: किरतपुर-मनाली फोरलेन पर टनल नंबर-1 के पास कैंची मोड़ में बुधवार सुबह दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा चंडीगढ़ नंबर की एक कार (चालक सहित कुल 6 सवार) और उत्तर प्रदेश नंबर की दूसरी कार के बीच हुआ। चंडीगढ़ नंबर की कार में सवार सभी छह लोग घायल हो गए। घायलों में सबसे गंभीर हालत जोगिंद्रनगर के गांव चक्का निवासी शुभम (25) पुत्र संजय कुमार की थी, जिन्हें तुरंत एम्स कोठीपुरा ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं यूपी नंबर की कार में सवार चार लोग बाल-बाल बच गए। उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही पर्यटन एवं यातायात पुलिस थाना भगेड़ की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से सड़क किनारे हटवाया गया, जिसके बाद कुछ देर बाधित रहा यातायात फिर बहाल हो सका।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि हादसे के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया तेज गति और कैंची मोड़ पर ओवरटेक करने की कोशिश को मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है।

इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर खतरनाक मोड़ों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related posts

Bilaspur : व्यक्ति को लिफ्ट देना पड़ा महंगा, बेहोश कर सामान सहित गाड़ी लेकर हुआ फरार

Admin

Bilaspur Firing Case: “बिलासपुर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमले का सुराग: दिल्ली से एक शूटर गिरफ्तार, 4 आरोपियों की पहचान, पूछताछ में उगले कई राज!”

Admin

 मां ने मोबाइल फोन देने से मना किया, तो 13 वर्षीय छात्र ने लगाई फंदा; बिलासपुर में दिल दहला देने वाली घटना

Admin

Leave a Comment