25 C
Baijnath
September 30, 2026
Baijnath

एसडीएम ने ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण

सड़क सुरक्षा उपायों को शीघ्र लागू करने के दिए निर्देश

बैजनाथ, 16 दिसंबर( वीर खड़का )
उपमंडलाधिकारी (ना.) बैजनाथ संकल्प गौतम ने मंगलवार को उपमंडल बैजनाथ के अंतर्गत पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर स्थित विभिन्न ब्लैक स्पॉट तथा दुर्घटना संभावित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क सुरक्षा से जुड़ी कई कमियों को चिन्हित किया, जिनके कारण इन स्थानों पर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

एसडीएम ने राष्ट्रीय उच्चमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने चिन्हित स्थलों पर क्रैश बैरियर, रोड मार्किंग, रिफ्लेक्टर, गार्ड स्टोन, साइन बोर्ड तथा हाई मास्ट व स्ट्रीट लाइटिंग की समुचित व्यवस्था शीघ्र करने को कहा।

इसके अलावा, सड़क किनारे कूल्हों और नालों को व्यवस्थित करने, जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने तथा खतरनाक स्थानों पर सुरक्षा जाली लगाने के निर्देश भी दिए गए, ताकि बरसात के दौरान मिट्टी कटाव, मलबा गिरने और वाहनों के फिसलने जैसी घटनाओं को रोका जा सके।

एसडीएम संकल्प गौतम ने तीखे मोड़ों, संकरे जंक्शनों, पुलों, डायवर्जन पॉइंट्स तथा अधिक दुर्घटना संभावित स्थलों पर दृश्यता सुधारने के लिए सड़क किनारे झाड़ियों की कटाई, जंक्शन सुधार और साइनेज की स्पष्टता पर विशेष ध्यान देने को कहा।

उन्होंने एनएचएआई अधिकारियों को सभी कार्यों को समयबद्ध पूरा करने, नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा प्रगति रिपोर्ट प्रशासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इन उपायों से राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर दुर्घटनाओं में कमी आएगी तथा यातायात अधिक सुरक्षित व सुगम बनेगा।

इस मौके पर एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक राहुल कुरी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

विभिन्न ज़िलों की सांस्कृतिक छटा के साथ पारंपरिक पकवानों के लगेंगे चटकारे ।

Admin

नगर पंचायत चुनाब – आशा अध्यक्ष , राजन बने उपाध्यक्ष।

Admin

Baijnath News: बैजनाथ में रसोई गैस संकट, ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, रेलवे फाटक पर गैस एजेंसी के बाहर जोरदार प्रदर्शन

Admin

Leave a Comment