25 C
Baijnath
September 30, 2026
Baijnath

नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बैजनाथ शिव मंदिर में लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद

बैजनाथ (कांगड़ा ), जितेन्द्र कौशल 4 जनवरी 2026

कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश के सबसे बड़े जिले कांगड़ा की जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) की कमान सौंपी गई नवनियुक्त अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने रविवार को बैजनाथ स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर पहुंचकर भगवान भोले शंकर का आशीर्वाद लिया। अनुराग शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी हाईकमान, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और बैजनाथ विधायक किशोरी लाल का आभार व्यक्त किया।

अनुराग शर्मा ने कहा, “कांग्रेस ने प्रदेश के सबसे बड़े जिले की जिम्मेदारी मुझे सौंपी है। मैं इस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगा। पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को एकजुट कर आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को पुनः सत्ता में लाने के लिए मजबूत संगठन खड़ा करेंगे।” उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारी वित्तीय संकट के बावजूद सुक्खू सरकार ने प्रदेश के हर क्षेत्र और हर वर्ग के कल्याण के लिए बेहतरीन कार्य किए हैं, जो एक मिसाल है।

बैजनाथ पहुंचने पर युवा नेता रविंद्र बिट्टू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। मंदिर में अनुराग शर्मा को भोले शंकर की फोटो के रूप में समृद्धि का प्रतीक भेंट किया गया। इस अवसर पर घनश्याम अवस्थी, मिलाप राणा, अजय अवस्थी, कृष्ण शर्मा, कुलदीप सोनी, रविंद्र राव, सचिन अवस्थी, अतुल चौधरी, विकास राणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिला परिषद कैडर संगठन ने भी दी बधाई
हिमाचल प्रदेश पंचायत सचिव संगठन (जिला परिषद कैडर) के मुख्य संरक्षक अमित जसरोटिया ने अनुराग शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने एक ऊर्जावान और होनहार युवा नेता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपकर युवाओं पर भरोसा जताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू और विधायक किशोरी लाल का विशेष आभार जताया। अमित जसरोटिया ने बताया कि जल्द ही संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल अनुराग शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिलेगा, जिसमें कर्मचारियों की लंबित मांगों – विशेषकर पंचायती राज या ग्रामीण विकास विभाग में विलय – पर चर्चा होगी।

अनुराग शर्मा के सामने चुनौतियां भी बड़ी
बीड़ (बैजनाथ) निवासी अनुराग शर्मा (जन्म: 29 अगस्त 1978) कांग्रेस के पुराने और सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उनके पिता स्वर्गीय पंडित प्यारेलाल शर्मा भी पार्टी में महत्वपूर्ण पदों पर रहे थे। अनुराग ने एनएसयूआई से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया और वर्तमान में बीड़ बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष, एचआरटीसी परचेजिंग कमेटी के सदस्य तथा बैजनाथ कांग्रेस के मुख्य सलाहकार हैं।

वे एक सफल व्यवसायी होने के साथ-साथ सामाजिक-धार्मिक गतिविधियों, रक्तदान शिविरों और स्वास्थ्य कैंपों में सक्रिय रहते हैं। पैराग्लाइडिंग विश्व कप जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों को सफलतापूर्वक करवाने का श्रेय भी उन्हें जाता है। मुख्यमंत्री सुक्खू की विश्वसनीय टीम का हिस्सा माने जाने वाले अनुराग के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती कांगड़ा जिले में गुटबाजी खत्म कर संगठन को एकजुट करना, वरिष्ठ नेताओं से तालमेल बिठाना और चुनावी रणनीति तैयार करना होगा।

पार्टी कार्यकर्ताओं में उम्मीद है कि अनुराग शर्मा के नेतृत्व में कांगड़ा जिला कांग्रेस नई ऊर्जा और मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा।

Related posts

बैजनाथ-सुजानपुर, जंडपुर, त्रेहल, नागटा रूट पर बस सेवा शुरु ।

Admin

बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की तीव्र गति से भाजपा नेताओ में बोखलाहट-राव

Admin

Baijnath News :राजीव गांधी राजकीय स्नातकोत्तर आयुर्वेदिक महाविद्यालय पपरोला में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर मंथन

Admin

Leave a Comment