January 15, 2026
Baijnath

बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की तीव्र गति से भाजपा नेताओ में बोखलाहट-राव



बैजनाथ 8 अक्टूबर (वीर खड़का)

बैजनाथ ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रविन्दर राव ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान जो सौतेला व्यवहार बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ किया गया उससे सभी लोग भली भांति परिचित हैं।राव ने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में सड़कों, पीने के पानी, स्वास्थ्य,शिक्षा,नगर पंचायत में स्वछता जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य जो सीधे तौर पर जनता से जुड़े हुए थे उनकी दयनीय हालत थी।राव ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही मुख्य संसदीय सचिव एवं विधायक किशोरी लाल ने अपने सफ़ल प्रयासों से क्षेत्र की जनता से किए हुए वायदों को मात्र 10 महीनों के भीतर पूरा करने की पहल की है जिसमें की आज क्षेत्र के सभी गांवों को जोड़ने वाली सड़कों को पक्का करवाया जा रहा है इसके साथ पीने के पानी की आधुनिक तकनीक के साथ नई स्कीमों को बनाया गया है, स्वास्थ सेवाएं,शिक्षा एवं अन्य सभी कार्यों को तीव्र गति से जनता की सेवा के लिए पूरा किया जा रहा है। राव ने कहा कि हाल ही में भाजपा के एक नेता आए दिन खीर गंगा घाट में कूड़ा फ़ेंके जाने की बात पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम कर रहे हैं।राव ने कहा कि कूड़े की यह समस्या भाजपा कार्यकाल के समय की है।राव ने कहा कि मुख्य संसदीय सचिव ने अपने 2012 से 2017 के कार्यकाल के दौरान नगर पंचायत बैजनाथ पपरोला का गठन किया था एवं उसी कार्यकाल के दौरान शहरी क्षेत्र में कूड़ा कर्कट की समस्या को ध्यान में रखते हुए आधुनिक पॉल्यूशन प्लांट की मंजूरी के लिए पूरे दस्तावेज एवं उचित जमीन का भी प्रावधान करवा दिया था।परंतु 2017 के चुनावों में प्रेदश में भाजपा की सरकार बनने के बाद यहां पर भाजपा के नेता पॉल्यूशन प्लांट स्थापित करने में नाकाम रहे।राव ने कहा कि विधायक किशोरी लाल ने सत्ता संभालते ही सर्वप्रथम ऐतिहासिक शिव मंदिर खीर गंगा घाट की उन्नति के लिए ठोस कदम उठाए अतः पॉल्यूशन प्लांट को स्थापित करने के लिए प्रदेश सरकार एवं विभागीय अधिकारियों को जल्द से जल्द प्लांट को शुरू करने के दिशा निर्देश जारी किए।राव ने कहा कि नगर पंचायत की डपिंग साईट का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा अतः उसके निर्माण कार्य के लिए टैंडर प्रकिया भी पूर्ण हो चुकी है।इसके साथ राव ने विनवा नदी में कूड़ा फेंके जाने वाले नेता पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी धर्मपत्नी नगर पंचायत में मौजूदा पार्षद हैं अतः उनके वार्ड के रास्तों में जो झाड़ियां या गंदगी रास्तों के इर्द गिर्द थी उस समस्या को लेकर वहां के स्थानीय लोग विधायक किशोरी लाल के पास अपनी समस्या को लेकर आए और उनकी समस्या को मौके पर ही निपटाते हुए विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी करके लोगो की समस्या को हल करवाया।

Related posts

बीर बिलिंग घाटी में पैराग्लाइडिंग पर अस्थाई रूप से लगी रोक।

Admin

वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट कहकर सीवरेज प्लांट बनाने के मामले में धानग पंचायत तथा गदियाणा पंचायत के लोग भड़के।

Admin

बैजनाथ में उचित मूल्य की दुकान का उद्घाटन: विधायक किशोरी लाल ने कहा, जन-जन तक मूलभूत सुविधाएँ पहुँचाने को सरकार प्रतिबद्ध

Admin

Leave a Comment