8 जुलाई मुल्थान ( वीर खड़का)
डा. निपुण जिंदल उपायुक्त कांगड़ा धर्मशाला व उपमंडलाधिकारी बैजनाथ देवी चंद ठाकुर के निर्देशानुसार वीरवार सुबह तहसीलदार मुलथान पूर्ण चंद्र कौंडल की अगुवाई में एक 14 सदस्यीय दल पलाचक से बड़ा भंगाल जाने वाले रास्ते के बहाल करवाने हेतु हो रहे कार्य का निरीक्षण करने व भेड़ पालको तथा स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनने व उनका हल करने हेतु रवाना हुआ। समस्त दल पलाचक में एक साथ पहुंचा व उपस्थित स्थानीय भेड़ पालकों से उनकी समस्याओं को जाना । स्थानीय निवासियों के अनुसार पिछले सप्ताह भेड़ बकरियों को बिना किसी परेशानी के खराब हुए रास्ते से आगे पनिहारटू नामक स्थान तक निकाला जा चुका है परंतु खराब हुए रास्ते से सामान व राशन के साथ घोड़ों को ले जाना असंभव है जिसके लिए तहसीलदार पी सी कौंडल की अगुवाई में समस्त दल ने स्थानीय लोगों को साथ लेकर पलाचक से झौड़ी तक खराब हुए रास्ते का मौका करने का निर्णय लिया । पलाचक से एक घंटा पैदल चलने के बाद जमोठू गोठ नामक स्थान पर स्थानीय भेड़ पालक व निरीक्षण दल पहुंचा जहां नदी पर पहला अस्थाई पुल बन चुका था जिस का निरीक्षण किया गया जिस बारे में स्थानीय लोगों ने राय दी कि घोड़ों के जाने के लिए पुल ठीक है लेकिन नदी पर झौडी में स्थित दूसरा लकड़ी का अस्थाई पुल अभी निर्मित नहीं हुआ है जिस कारण अभी भी राशन व अन्य सामान बड़ा भंगाल की तरफ नहीं पहुंचाया जा सकता लिहाजा तहसीलदार पीसी कौंडल ने रास्ते की खराब स्थिति व पुल नदी के लगातार बढ़ रहे जलस्तर पर वह लगातार हो रही बारिश को देखते हुए स्थानीय भेड़ पालकों को जान जोखिम में डालकर फिलहाल इस रास्ते के बहाल हो जाने तक वह दूसरे अस्थाई पुल का निर्माण हो जाने तक न जाने की अपील की है तथा साथ ही पुल का निर्माण कर रहे स्थानीय पंचायत को निर्देश दिया कि दो दिन के अंदर इस पुल का निर्माण करना सुनिश्चित करें। स्थानीय लोगों ने तहसीलदार के माध्यम से उपायुक्त महोदय से गुजारिश की है कि प्रशासन ने वर्ष 2018 में भूस्खलन से रास्ता खराब हो जाने के बाद वैकल्पिक तौर पर जमोठु से झौड़ी तक इस रास्ते का निर्माण किया था जिसमें कि उस समय के हिसाब से अस्थाई लकड़ी के पुल (तरंगड़ी) का निर्माण अस्थाई विकल्प के तौर पर किया जाता रहा है जिसमें प्रशासन हर साल काफी व्यय करता है लिहाजा अब स्थाई रूप से पुराने रास्ते को बहाल किया जाए ताकि प्रशासन का इस वैकल्पिक मार्ग व अस्थाई लकड़ी के पुलों का व्यय कम हो सके तथा साथ ही हर वर्ष की भांति स्थानीय भेड़ पालको व जनता को परेशान ना होना पड़े। लोगों की समस्याओं को सुनते हुए तहसीलदार मुलथान ने पुराने मार्ग का समस्त दल के साथ मौका किया वह पाया कि लगभग 500 से 600 मीटर रास्ते का पुनः निर्माण किया जाना है इस बारे संभावित खर्च व अन्य जानकारियां शीघ्र उपलब्ध करवाने के बारे में स्थानीय पंचायत के तकनीकी सहायक को निर्देश दिए गए हैं तहसीलदार मुलथान पीसी कौंडल ने उपायुक्त महोदय के निर्देशानुसार लोगों की अन्य समस्याओं को भी सुना वह आश्वासन दिया कि हर परेशानी में प्रशासन उनके साथ खड़ा है तथा किसी भी परेशानी की सूरत में समय रहते प्रशासन को सूचना देने की अपील की ताकि आपदा की स्थिति में समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें । 14 सदस्य दल में राजस्व विभाग से तहसीलदार मुलथान पीसी कौंडल गिरदावर कानूनगो भंगाल विशन दास पटवारी हल्का कोहड नरेंद्र कुमार कार्यालय तहसील मुलथान संजय कुमार व राजस्व चौकीदार जितेंद्र कुमार स्थानीय उप प्रधान राजकुमार पूर्व प्रधान मंगत राम कुमारी पूर्णा देवी महासचिव हिमाचल घुमंतू पशुपालक महासभा पंकज राणा तकनीकी सहायक ग्राम पंचायत बड़ा ग्रां व चार सदस्य दल वनरक्षक सेंचुरी बड़ा भंगाल उपस्थित रहे।
