24.8 C
Baijnath
September 21, 2026
Baijnath

यह उत्तर भारत का एक प्रसिद्ध संस्थान है जिसे सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारियां फैलाकर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है-विजय चौधरी

8 अक्टूबर( वीर खड़का) बैजनाथ
राजीव गांधी राजकीय
आयुर्वैदिक स्तनाकोत्तर कॉलेज पपरोला के प्राध्यापकों ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर कॉलेज के बारे में झूठा व भ्रामक प्रचार करने का कड़ा संज्ञान लेते हुए खंडन किया है। अस्पताल परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डाक्टर अनिल दत्त, डाक्टर जरम सिंह डाक्टर नवनीत शर्मा डाक्टर अंजना मिश्रा राजेश मंगलेश डाक्टर सूद ने कहा कि यह संस्थान उत्तर भारत का एक प्रसिद्ध संस्थान है जिसे बदनाम करने की नीयत से कुछ एक लोग भ्रामक जानकारियां सोशल मीडिया पर फैला रहे हैं जो कतई बर्दाश्त के काबिल नहीं है उन्होंने कहा कि कॉलेज के प्राचार्य दिन-रात कॉलेज के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं बावजूद इसके कुछ लोगों को यह बात हजम नहीं हो रही है और वह संस्थान को बदनाम करने की नीयत से ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर एक महिला द्वारा लगाए गए आरोपी बारे में कानूनी सलाह ले रहे हैं और सीख रही न्यायालय में मामला तैयार करेंगे। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर विजय चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों के तहत सभी कार्य बखूबी निभाए जा रहे हैं बावजूद इसके भी अगर कोई गलत व्यक्ति इस संस्थान व महाविद्यालय के प्रशासन को बदनाम करने की कोशिश करता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने तथाकथित सोशल मीडिया के पत्रकार पर भी भ्रामक व झूठ प्रचार करने पर कड़ा रोष व्यक्त किया तथा महाविद्यालय प्रशासन जल्द ही माननीय उच्च न्यायालय में एक करोड रुपए का मानहानि का दावा ठोकेंगे। इस संदर्भ में उन्होंने बैजनाथ थाना में भी शिकायत दर्ज करवा दी गई है।

Related posts

Weather Update: हिमाचल में मौसम ने फिर बदली करवट, 10 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट; जानिए आज कैसा रहेगा तापमान

Admin

भाजपा नेता व बैजनाथ के पूर्व विधायक मुल्खराज प्रेमी ने महाराष्ट्र में बड़ी जीत पर ख़ुशी व्यक्त की ।

Admin

कृषि और पशुपालन को स्वरोजगार के रूप में अपनाएं युवा : किशोरी लाल

Admin

Leave a Comment