25 C
Baijnath
September 30, 2026
Baijnath

Baijnath News: अनुराग शर्मा बने कांगड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष

बैजनाथ , 02 जनवरी:(वीर खड़का )

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव के तहत बैजनाथ क्षेत्र के बीड़ गांव निवासी अनुराग शर्मा को जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अनुराग शर्मा लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं और स्थानीय स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

कांग्रेस आलाकमान द्वारा हाल ही में जिला अध्यक्षों की सूची जारी की गई, जिसमें अनुराग शर्मा का नाम कांगड़ा जिले के लिए शामिल किया गया। इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

इस बीच, बैजनाथ से कांग्रेस के महासचिव शलभ अवस्थी और शहरी कांग्रेस अध्यक्ष सचिन शर्मा ने अनुराग शर्मा की नियुक्ति पर खुशी जताई। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, महासचिव केसी वेणुगोपाल तथा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने कहा कि अनुराग शर्मा के कुशल नेतृत्व में जिला कांगड़ा में कांग्रेस पार्टी और अधिक मजबूत होगी तथा कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।

यह नियुक्ति पार्टी के आधार को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related posts

वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट कहकर सीवरेज प्लांट बनाने के मामले में धानग पंचायत तथा गदियाणा पंचायत के लोग भड़के।

Admin

Paprola Holi Mela: पपरोला में जिला स्तरीय होली महोत्सव की दूसरी और अंतिम सांस्कृतिक संध्या धूमधाम से संपन्न

Admin

Lal Chand Sons: लालचंद एंड संस पपरोला का मेगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, पालमपुर शहर को देगा नई पहचान!

Admin

Leave a Comment