21.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Baijnath

सुरेंद्र कपूर व सुरेंद्र राणा बबलू बने बैजनाथ मण्डल के अध्यक्ष।

भाजपा नेता विपिन परमार ने की बैजनाथ में घोषणा ।

16 जनवरी 2025 साभार , विकास बावा (पंजाब केसरी )

आखिरकार लंबे इंतजार के बाद बैजनाथ भाजपा को अपने नए मंडल अध्यक्ष मिल गए हैं । ऊपरी क्षेत्र से बरसों से भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता सुरेंद्र कपूर भट्टू निवासी को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है। सुरिंदर कपूर दो बार भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री दो बार जिला महामंत्री प्रदेश कार्य समिति सदस्य तथा एक बार भट्टू पंचायत के उप प्रधान भी रह चुके हैं । जहां तक निचले क्षेत्र का सवाल है वहां पर ढंडोल पंचायत फिर संबंध रखने वाले मौजूदा समय में चौबिन वार्ड के जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र राणा उर्फ बबलू को सौंपी गई है । गौरलतब है कि भाजपा में मंडल अध्यक्ष बनाने की कबायद दिसंबर महीने के प्रथम सप्ताह में हो गई थी परंतु 2024 बीत जाने के बाद भी आपसी कसम कस के चलते अध्यक्ष पर कोई भी सहमति नहीं बन पा रही थी । मौके की नजाकत को देखते हुए आज प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता विपिन सिंह परमार बैजनाथ पहुंचे तथा भारी सूझबूझ के चलते उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत करके सुरिंदर कपूर को ऊपरी क्षेत्र से तथा सुरेंद्र बबलू को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद की कमान सौंप दी गई । कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विपिन सिंह परमार ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है तथा यहां पर हर एक कार्यकर्ता अध्यक्ष बनने की कबायद रखता है । इसलिए कौन अध्यक्ष बना है मसाला यह नहीं है अब पार्टी को 2027 चुनावो में सत्तासीन करना ही मुख्य लक्ष्य है उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की की मंडल के चुनाव हो चुके हैं अब सभी को पार्टी की गतिविधियों को और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जुट जाना है । इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेंद्र कपूर ने कहा पार्टी उनके लिए सर्वोपरि है तथा भी पार्टी की बेहतरी के लिए हमेशा काम करते रहेंगे उन्होंने कहा पुराने कार्यकर्ता पार्टी की धरोहर है तथा बह हमेशा उन्हें साथ लेकर चलेंगे सुरेंद्र ठाकुर बबलू ने कहा पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी होती है उसे पर भी खडा उतरने का प्रयास करेंगे तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे । इस मौके पर पूर्व विधायक मुल्क राज प्रेमी जिला पालमपुर की नवनियुक्त अध्यक्ष रागनी रगबाल जिला परिषद सदस्य अनिल कटोच प्रवीण शर्मा प्रदेश मीडिया सहप्रभारी अरविंद कुमार अनिल अवस्थी भाजपा प्रवक्ता चेतक नानक चंद महिला मोर्चा अध्यक्ष बंदना कटोच वरिंदर राणा तथा सैकड़ो संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे ।

Related posts

रोमांच की उड़ान में हवा का अचानक रुख़ बदलना दुर्घटनाओं का कारण

Admin

राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस के लिए बैजनाथ तैयार, किशोरी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Admin

Baijnath News : बैजनाथ मंदिर में शौचालयों पर ताले, श्रद्धालुओं की बढ़ी परेशानी

Admin

Leave a Comment