26.5 C
Baijnath
May 10, 2026
Kullu

कुल्लू में आपस में टकराए दो पैराग्लाइडर, एक सैलानी की हुई मौत

कुल्लू: गड़सा में शाम के समय पैराग्लाइडिंग के दौरान एक हादसा पेश आया. इस कारण कोयंबटूर के रहने वाले सैलानी की मौत हो गई. भुंतर पुलिस की टीम ने सैलानी के शव को अपने कब्जे में ले लिया है. वहीं, अब पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है. वहीं, पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है.

आपस में टकराए दो पैराग्लाइडर

जानकारी के मुताबिक गड़सा में शाम के समय पैराग्लाइडिंग के दौरान 2 पैराग्लाइडर आपस में टकरा गए. इस हादसे में कोयंबटूर के रहने वाले 28 साल के जयेश की मौत हो गई. वहीं, पैराग्लाइडर का पायलट भी घायल हुआ है जिसका ढालपुर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. हादसे की सूचना मिलते ही भुंतर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने शव को अपने कब्जे में लिया. पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पायलट के पास लाइसेंस था और पैराग्लाइडर भी पर्यटन विभाग के पास पंजीकृत था लेकिन आसमान में ही दो पैराग्लाइडर आपस में टकरा गए.

पर्यटन विभाग को दिए जांच के निर्देश

जिला प्रशासन ने इस हादसे की जांच के लिए पर्यटन विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं ताकि आगे इस तरह के हादसे पेश न आ सकें. एएसपी कुल्लू संजीव शर्मा ने बताया “पुलिस की टीम ने मामला दर्ज कर लिया है और अब इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है. मृतक सैलानी के शव का पोस्टमार्टम शनिवार को ढालपुर अस्पताल में किया जाएगा और उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा”. इस मामले में अगर कोई लापरवाही पाई जाती है तो पुलिस के द्वारा आगामी कार्रवाई की जाएगी.

Related posts

कांगड़ा की सुहानी बनी विंटर क्वीन-2025, सिरमौर की अमीषा फर्स्ट और मनाली की अदिति रही सेकंड रनर अप

Admin

दोस्तों से मिलने गई थी 22 साल की पर्सिलिया, 7 दिन बाद ब्यास किनारे मिला उसका शव

Admin

Kullu News:भारी बर्फबारी के बीच धुंधी में फंसी करीब 100 गाड़ियां, मनाली पुलिस ने किया रेस्क्यू

Admin

Leave a Comment