बैजनाथ, 30 सितंबर (वीर खड़का )
जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता राजेश शर्मा बुधवार को 18 वर्ष की सेवाएं पूर्ण करने के बाद धर्मशाला से सेवानिवृत्त हुए। अपने लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने विभाग के विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाएं दीं।
राजेश शर्मा ने नूरपुर, पालमपुर, नगरी, चौंतड़ा, बीड़, बैजनाथ और धर्मशाला में तैनात रहते हुए विभागीय जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर उनके निवास स्थान पर एक शुभकामना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा, विधायक किशोरी लाल, विधायक सुधीर शर्मा और पूर्व विधायक मुल्ख राज प्रेमी सहित जल शक्ति विभाग के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस दौरान सभी ने राजेश शर्मा को सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएं दीं और उनके आगामी जीवन के लिए स्वस्थ, सुखद एवं खुशहाल भविष्य की कामना की। उपस्थित लोगों ने उनके सेवाकाल और विभाग के प्रति दिए गए योगदान की भी सराहना की।
l
