बैजनाथ ( वीर खड़का )
नगर परिषद बैजनाथ-पपरोला की परपौला स्थित बूहली कोठी डंपिंग साइट में मंगलवार देर रात अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे साइट पर रखा लाखों रुपये का कबाड़, प्लास्टिक कटिंग मशीन और सड़क निर्माण से जुड़ा वेस्ट जलकर राख हो गया।
नगर परिषद के अनुसार इस आगजनी की घटना में करीब 40 से 42 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात करीब नौ बजे डंपिंग साइट में आग लगने की सूचना नगर परिषद को मिली। सूचना मिलने के बाद नगर परिषद के अनिल, पवन और पूर्व पार्षद राजेश मौके पर पहुंचे।
आग इतनी तेजी से फैली कि डंपिंग साइट के अंदर रखी मशीनें भी इसकी चपेट में आ गईं। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
नगर परिषद के एक अधिकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे किसी शरारती तत्व की करतूत की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए साइट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जाएगी।
नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता ने घटना की जानकारी नप अधिकारी एवं एसडीएम संकल्प गौतम को दी। पुलिस में मामला दर्ज करवाने के बाद दोषियों के खिलाफ कानून के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी। वार्ड के पूर्व पार्षद राजेश ने भी घटना की पुष्टि की है।
डंपिंग साइट में भड़की आग, मशीनें और रोड वेस्ट जलकर राख, 42 लाख रुपये का नुकसान
बैजनाथ। नगर परिषद बैजनाथ-पपरोला की परपौला स्थित बूहली कोठी डंपिंग साइट में मंगलवार देर रात अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे साइट पर रखा लाखों रुपये का कबाड़, प्लास्टिक कटिंग मशीन और सड़क निर्माण से जुड़ा वेस्ट जलकर राख हो गया।