23.3 C
Baijnath
August 16, 2026
Baijnath

लोक निर्माण विभाग मंडल बैजनाथ के तहत आने वाली बैजनाथ-देओल सड़कों की हालत खस्ता बनी हुई है

लोक निर्माण विभाग मंडल बैजनाथ के तहत आने वाली पपरोला-उत्तराला और बैजनाथ-देओल सड़कों की हालत खस्ता बनी हुई है। हालात इस कदर बिगड़े हुए हैं कि वाहन चालक यह समझ नहीं पाते कि गड्डों में सड़क बनी हुई है या सड़क में गड्ढे बने हुए हैं। पपरोला-उत्तराला सड़क की बात की जाए तो मात्र 10 मीटर चलने पर ही आपको समझ में में यह देर नहीं लगेगी कि आप राष्ट्रीय उच्च मार्ग को छोड़कर हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के कार्य क्षेत्र में पहुंच चुके हैं। एक किलोमीटर आगे जाने पर गहरे गड्ढे, सड़क किनारे पड़े रेत बजरी के ढेर और ईंटों के चट्ठे माफिया की दबंगई का एहसास करवा देंगे। घरों की छतों से गिरते पानी के परनालों ने तो सड़क की हालत और भी खराब कर देती है। यही नहीं भूस्खलन की वजह से कई जगहों पर क्रैश बैरियर हवा में झूल रहे हैं और पपरोला उत्तराला मार्ग के अस्तित्व पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। यहां से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालक अपनी जान हथेली पर रखकर सफर करने को मजबूर हैं क्योंकि सड़क के एक तरफ जल शक्ति विभाग की पाइप में हैं जबकि दूसरी तरफ तकरीबन 200 फुट की गहरी खाई। यहां से बमुश्किल वाहन गुजरते हैं। यही नहीं दुर्गनाला से लेकर उत्तराला तक का सफर भी अत्यंत जोखिम भरा है। कुछ यही हालात बैजनाथ-देओल मार्ग के हैं। यहां के बाशिंदों को सफर के दौरान यह आशंका रहती है कि क्या वे बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के ही निवासी हैं ? बैजनाथ से जैसे ही आप देओल की तरफ बढ़ेंगे तो मिट्टी से सनी कीचड़युक्त सड़क आप के स्वागत को तैयार मिलेगी। इसके आगे चलने पर कार वाशिंग स्टेशन का सड़क पर बहता पानी और घरों से निकली हुई पानी की पाइप में सड़क की हालत खराब करने में सक्षम मिलेगी। यही नहीं निजी पावर हाउस से लेकर धरेड़ तक का मार्ग बेहद खस्ता हालत में है। सड़क किनारे पानी की निकासी की नालियां दुरुस्त नहीं हैं जिस वजह से सड़क को नुकसान पहुंच रहा है। यहां यह बात उल्लेखनीय है कि जितनी विभाग की जिम्मेदारी बनती है सड़कों को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए उतनी ही जिम्मेदारी स्थानीय नागरिकों की भी है कि वे पानी की निकासी का प्रबंध अपनी ही भूमि तक रखें ताकि सड़कों को नुकसान न पहुंचे। उधर लोक निर्माण विभाग मंडल बैजनाथ के अधिशासी अभियंता संजीव सूद ने कहा कि बैजनाथ देओल मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर है। धरेड़ से देओल तक कंक्रीट बिछाई जा रही है ताकि बेहतर सड़क सुविधा यहां के बाशिंदों को मिल सके। पपरोला उत्तराला मार्ग पर क्रैश बैरियर ठीक करवाने के साथ-साथ वहां डंगे का टेंडर किया जा रहा है। लोगों से बार-बार अपील करने के बावजूद अपने घरों की पानी की निकासी की पाइपिंग सड़क पर छोड़ देते हैं जिससे नुकसान पहुंचता है। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से सड़क के रखरखाव के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related posts

दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद हिमाचल में हाई अलर्ट: बैजनाथ पुलिस ने होटलों-गेस्ट हाउस में की सघन चेकिंग

Admin

बैजनाथ में यातायात व पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए SDM ने कसी कमर, अतिक्रमण हटाने से लेकर CCTV लगाने तक दिए सख्त निर्देश

Admin

विभिन्न ज़िलों की सांस्कृतिक छटा के साथ पारंपरिक पकवानों के लगेंगे चटकारे ।

Admin

Leave a Comment