23.6 C
Baijnath
August 16, 2026
Baijnath

Baijnath News:बैजनाथ के ददीन गांव में दंपति ने निगला जहर, पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर

बैजनाथ: बैजनाथ थाने के अंतर्गत ददीन गांव में एक दंपति ने जहर निगल लिया, जिसके बाद पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को सिविल अस्पताल बैजनाथ से इस घटना की सूचना मिली। थाना प्रभारी यादेश के अनुसार, सुरेंद्र पाल, पुत्र कमीर चंद, और उनकी पत्नी लता देवी, दोनों निवासी ददीन, ने जहर निगल लिया था। दोनों को उपचार के लिए बैजनाथ अस्पताल लाया गया, जहां से लता देवी को हालत बिगड़ने पर टांडा रेफर किया गया। रास्ते में लता देवी की मृत्यु हो गई।

लता देवी के भतीजे शिवम रांगड़ा, पुत्र बृज मोहन, ने बताया कि उनकी तायी लता देवी पिछले एक साल से डिप्रेशन से जूझ रही थीं। आज लता देवी ने गेहूं पर छिड़कने वाली दवाई पी ली, जिसके बाद सुरेंद्र पाल ने भी वही दवाई निगल ली। दोनों की हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लता देवी के शव को पालमपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद उनके जेठ हरबीर सिंह, पुत्र स्व. प्रताप सिंह, निवासी गांव नगेहड़, को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। मृतका के चचेरे भाई जगदीश, पुत्र परमाराम, निवासी गांव गोलु मंडी, के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts

विद्युत बोर्ड पेंशनर्स फोरम बैजनाथ इकाई की मासिक बैठक के सी कटोच की अध्यक्षता में आज बैजनाथ में आयोजित की गई।

Admin

केंद्र सरकार का पेश बजट हिमाचल प्रदेश के लिए निराशाजनक: जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा अध्यक्ष अनुराग शर्मा

Admin

मंदिर के गर्भगृह में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे , पार्किंग का जिम्मा खुद संभालेगा मंदिर ट्रस्ट

Admin

Leave a Comment