25 C
Baijnath
September 30, 2026
Baijnath

जिला स्तरीय बैसाखी नलवाड़ मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे -किशोरी लाल।

बैजनाथ ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रविन्दर राव ने जानकारी देते हुए कहा कि जिला बिलासपुर की विधानसभा झंडूता में 14 मई को जिला स्तरीय बैसाखी नलवाड़ मेले के समापन समारोह के अवसर पर प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिव एवं बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र से विधायक किशोरी लाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।राव ने कहा कि मुख्य संसदीय सचिव बनने के बाद किशोरी लाल प्रदेश भर के जनता से जुड़े हुए अहम विकास एवं जनकल्याण कार्यों को लेकर लगातार कार्यरत है।राव ने कहा कि यह बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि आज पूरे प्रदेश में बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र को किशोरी लाल के कुशल नेतृत्व में एक अलग पहचान मिली है।इसके साथ अपने इस दौरे के दौरान मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल अपने विभागों की जानकारी एवं जिला बिलासपुर के लिए नई योजनाओं पर भी प्रकाश डालेंगें।

Related posts

स्कूलों में बच्चों के समग्र विकास को देंगे बल : किशोरी लाल

Admin

Baijnath News:बैजनाथ की बेटी आंचल ने फिर लहराया परचम, राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में 3 गोल्ड और 1 कांस्य जीतकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया!

Admin

Baijnath Congress News :बैजनाथ में कांग्रेस का जोरदार अभियान: मनरेगा बचाओ संग्राम को घर-घर पहुंचाएंगे कार्यकर्ता — विधायक किशोरी लाल

Admin

Leave a Comment