25.8 C
Baijnath
September 6, 2026
Baijnath

बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में करोड़ो रूपए के कार्य युद्ध स्तर पर – रविन्दर राव


बैजनाथ 07 जून (वीर खड़का)

ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष रविन्दर राव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का छह महीनों का कार्यकाल प्रदेश की जनता के लिए सराहनीय रहा है। रॉओ ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशु पालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल की कड़ी मेहनत से पिछले छह महीनों में बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए करोड़ों से जनहित की सुख सुविधाओं से जुड़ी हुई योजनाओं पर कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
राव ने कहा कि बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के समय जो कार्य बन्द पड़े थे। कांग्रेस पार्टी के आते ही विकास के कार्य आरम्भ हो गए है।


नगर पंचायत बैजनाथ पपरोला में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए 4835.42 लाख की लागत से पेयजल योजना का कार्य प्रगति पर है। और इसके अतिरिक्त नगर पंचायत क्षेत्र में सीवरेज सुविधा के लिए भी 6814.56 लाख की योजना का कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ग्रामीण इलाकों में भी पीने के पानी की स्कीमों के नए टैंक निर्माण कार्यों पर कार्य युद्ध स्तर पर चले हुए हैं राब ने कहा कि हरेड़ पंचायत में जो पीने के पानी की समस्या पिछले कई वर्षों से चली आ रही थी उस समस्या को भी पूर्ण रूप ट्यूबेल बोरिंग के माध्यम से टैंक में पानी डालकर लोगों को पीने का पानी मुहैया करवा दिया गया है।इसके साथ लोक निर्माण विभाग में भी सड़कों पर करोड़ों रुपए की लागत से निर्माण कार्य जारी है जिसमे की बैजनाथ सेहल धरेड सड़क को कंक्रीट युक्त बनाकर तैयार कर दिया गया है। टासिजोंग से भेठ झिकली भदरेणा सड़क मार्ग को भी पक्का करने का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है इसके साथ राव ने कहा कि अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण कार्य जारी हैं।राव ने कहा कि जहां पूर्व सरकार के कार्यकाल में बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा ,सड़कों पीने के पानी की समस्या पूरे पांच साल बनी रही आज उन सब समस्याओं का समाधान किशोरी लाल ने मात्र पिछले छह महीनों में दुरुस्त करने की पहल की है।राव ने कहा कि आज बैजनाथ सिविल अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। जिससे उपचाराधीन नागरिकों को स्वास्थ्य सबधित सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।

Related posts

अवैध क़ब्ज़ो की भेंट चढ़ी बैजनाथ की कुहलें, घरों का कचरा फेंकने से हो रही है प्रदूषित

Admin

Paprola News: पपरोला आयुर्वेदिक अस्पताल में सुविधाओं का अभाव, मरीज परेशान: एक्स-रे मशीन चार हफ्तों से खराब

Admin

टांडा रेफर गर्भवती की 61 मील के पास एंबुलेंस स्टाफ ने करवाई डिलीवरी।

Admin

Leave a Comment