July 28, 2026
Mandi

उद्घाटन के बाद सिविल अस्पताल पधर में लोगों को नही मिल रही सुविधा -रवि कांत

पधर

सीटू के जिला उपाध्यक्ष एवं वर्तमान में डलाह वार्ड से जिला परिषद सदस्य रवि कांत ने कहा कि पिछली सरकार ने नवंबर के महीने में सिविल अस्पताल पधर उद्घाटन तो कर दिया लेकिन लोक निर्माण विभाग ने अभी तक सिविल अस्पताल की बिल्डिंग को स्वास्थ्य विभाग के हैंड ओवर नहीं किया है । अस्पताल के लिए जो सीवरेज लाइन बिछाई है वह पूरी तरह से ब्लॉकेज हो गई है बिजली की भी स्थाई व्यवस्था अभी तक अस्पताल में नहीं की गई है । सिविल अस्पताल होने के बावजूद भी वेडिंग की कोई व्यवस्था हॉस्पिटल में नहीं है मरीजों को अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में दाखिल किया जाता है जहां पर शौचालयों की हालत बहुत ही दयनीय है । अस्पताल में एक भी स्पेशलिस्ट डॉक्टर नहीं है । अल्ट्रासाउंड मशीन कई सालों से धूल फांक रही है रवि कांत ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और प्रदेश सरकार को 15 दिन का समय दिया जाता है अगर 15 दिनों के भीतर स्वास्थ्य विभाग और प्रदेश सरकार अस्पताल के अंदर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं करती है और उसके साथ-साथ अन्य जो स्वास्थ्य सुविधाएं हैं अगर वह नहीं मिलती है तो 15 दिनो के बाद अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा ।

Related posts

Atul Shubhash Case : अतुल सुभाष सुसाइड केस पर BJP सांसद कंगना रनौत का बड़ा बयान, ‘एक गलत महिला का उदहारण लेकर…

Admin

Mandi Property Dispute जमीनी विवाद के चलते मंडी में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर

Admin

मंडी: नर्सिंग छात्रा की मौत मामले में परिजनों को हत्या का शक, पुलिस पर भी लगाए गंभीर आरोप

Admin

Leave a Comment